मछली मारने गए युवक की लाश तालाब में मिलने से फैली सनसनी! पुलिस जांच में जुटी..

हरिपथ:लोरमी-15 मई ग्राम साल्हेघोरी के तालाब में माछली मारने गए युवक की पानी मे डूबने से दर्दनाक मौत सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डिंडौरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साल्हेघोरी में तालाब में मछली मारने गए युवक की लाश मिलने की सूचना रिपोर्ट डिंडौरी चौकी में किया गया।

चौकी प्रभारी मनकराम ध्रुव ने बताया कि 14 मई को सुबह 9.30 बजे ग्राम साल्हेघोरी के तालाब में देवचंद पिता राजकुमार निषाद 17 वर्ष अपने रिश्तेदारों के साथ माछली मारने गए थे,इसी दौरान सभी माछली आखेट करने मसगुल रहे। इधर सभी रिस्तेदार तो घर नही पहुँचे आस पड़ोस मृतक के परिजन ने देखे लेकिन खोजखबर नही लगने से तालाब के पास जाकर देखे तो मृतक का कपड़ा वही तालाब किनारे पडा था,तत्काल घटना को समझने में परिजनों को देरी नही लगी।दोपहर 2.30 बजे मृतक के भाई ने तालाब में गोतालगाकर मृतक को बाहर निकला तब तक देर हो चुकी थी, युवक की मौत हो चुकी थी। उन्होंने चौकी में सूचित कर घटना का वृतांत बताया।
गौरतलब है,की मृतक जिस समुदाय से आता है,यह मछली आखेट करने में एक्सपर्ट बताया जाता है,फिरभी मृत्यु पर बड़ा सवाल खड़ा करता है?? युवक की किन परिस्थितियों में मृत्यु हुई ये जांच का विषय है!

पुलिस ने घटना स्थल पहुँचकर लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया। शुक्रवार को मृतक के शव को पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने मामले में धारा 194 के तहत बीएनएस के तहत मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गयी है।