अवैध परिवहनअवैध भंडारणकार्यवाहीक्राईम /पुलिसनारकोटिक्सन्यूजमुंगेली

स्कूटी में 22 किलो गांजा तस्करी करते एक नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार…

हरिपथ:मुंगेली– 21 अप्रेल पुलिस ने एक नाबालिग सहित 02 गांजा तस्करों को अवैध गांजा परिवहन करते आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल  भेजा एवं 01 नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में दाखिल किया गया।
पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 22.700 किलोग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त 01 स्कूटी एवं 02 नग मोबाइल कुल कीमती 2,75000 रूपये को जप्त  किया गया। गांजा तस्करों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 139/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट कार्यवाही।

‘‘जप्त संपत्ति’’
(01)- 22.700 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,20,000 (दो लाख बीस हजार) रुपए
(02)- परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी कीमती 40,000 (चालिस हजार) रुपए
(03)- 02 नग एंड्राइड मोबाइल फोन कीमती 15,000 (पंद्रह हजार) रुपए


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन के  परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया हरविंदर के कुशल मार्गदर्शन पर सायबर सेल मुंगेली एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के संयुक्त पुलिस टीम को दिनांक 20.04.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि तीन व्यक्ति एक स्कूटी टी.व्ही.एस. ज्यूपीटर क्रमांक सीजी 10 बीपी 7617 में बिलासपुर जरहागांव की ओर से स्कूटी में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर गीधा बायपास मुंगेली की ओर आ रहे हैं कि सूचना पर सूचना तस्दीकी हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाहों के मुखबीर के बताये स्थल पर पहुंचकर उक्त ज्यूपिटर स्कूटी वाहन को साइबर सेल एवं थाना स्टाफ मंुगेली गीधा बायपास तिराहा मुंगेली पर घेराबंदी कर एक टी.व्ही.एस. ज्यूपीटर स्कूटी क्रमांक सीजी-10 बीपी-7617 पर तीन व्यक्ति सवार होकर आ रहेे थे।

जिसे रोककर पूछताछ एवं चेक किया गया। स्कूटी चालक ने अपना नाम शिवा पटेल बताया तथा उसके साथ में आदित्य कर्माकर बताये एवं 01 नाबालिग बालक का होना पाया गया। संदेही शिवा पटेल का तलाशी लिया गया, जिसके कब्जे से एक मोटे कपडे की थैला में रखे 09 पैकेट ब्राउन पेपर व झिल्ली से पैकिंग मादक पदार्थ गांजा कुल 9.570 किलोग्राम, एक ग्रे कलर का उपयोगी टी.व्ही.एस. ज्यूपीटर स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी-10 बीपी-7617 एवं एक पुरानी इस्तेमाली नीले कलर का ओप्पो कंपनी का मेाबाईल फोन पाया गया एवं संदेही आदित्य कर्माकर के कब्जे से एक प्लास्टिक लाल नीला रंग बोरी के अंदर रखे 13 पैकेट ब्राउन कलर के पेपर व झिल्ली से पैकिंग मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 13.174 किलोग्राम एवं एक इस्तेमाली समसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन बरामद किया गया।
आरोपी शिवा पटेल, आदित्य कर्माकर एवं एक नाबालिग बालक से मनोवैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने हेतु परिवहन करना बताये एवं जुर्म करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी शिवा पटेल पिता बहोरन पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी सेमरचुवा थाना जरहागांव, जिला मुंगेली (छ.ग.) से थैला में रखे 09 पैकेट ब्राउन पेपर झिल्ली से पेकिंग मादक पदार्थ गांजा 9.570 किलोग्राम, स्कूटी टी.व्ही.एस.ज्यूपीटर क्रमांक सीजी-10 बीपी-7617 एवं 01 नग मोबाइल फोन कुल कीमती 1,42,000/- रूपये एवं आरोपी आदित्य कर्माकर के कब्जे से एक प्लास्टिक के लाल नीला रंग के बोरी के अंदर 13 पैकेट ब्राउन पेपर में झिल्ली से पैकिंग मादक पदार्थ गांजा 13.174 किलोग्राम एवं 01 नग मोबाइल कुल कीमती 1,33,000/- रूपये कुल जुमला गांजा 22.700 किलोग्राम गांजा, 01 नग परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन एवं 02 नग मोबाइल फोन कीमती 2,75,000/- रूपये को उपस्थित गवाहों के समक्ष जप्त किया जाकर आरोपी 1. शिवा पटेल पिता बहोरन पटेल उम्र 21 वर्ष 2. आदित्य कर्माकर पिता परमेश्वर कर्माकर उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी ग्र्राम सेमरचुवा थाना जरहागांव, जिला मुंगेली (छ.ग.) को दिनांक 20.04.2026 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया एवं विधि से संघर्षरत् बालक का सामाजिक पृष्ठ भूमि भरकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, उप निरी. हरीश साहू, सउनि. भानू बर्मन, प्रआर. यशवंत डाहिरे, नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, रवि जांगड़े, राजेश बंजारे, बाली ध्रुव, दिलीप साहू, आरक्षक राकेश बंजारे, राहुल यादव, भेषज पाण्डेकर, गिरीराज सिंह, रामकिशोर कश्यप, हेमसिंह, बसंत कुमार, राहुल कश्यप, रवि डाहिरे, जितेन्द्र सिंह, परमेश्वर जांगड़े, रवि मिंज एवं अरूण साहू की भूमिका रही

Latest