अवैध शराबआबकारीक्राइमन्यूजलोरमी

अवैध महुआ शराब एवं 40 नग देशी प्लेन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

हरिपथ:लोरमी7अप्रेल क्षेत्र में आबकारी केंदों का आकस्मिक निरीक्षण एवं अवैध मदिरा के विरूद्ध छापेमार दो प्रकरणों में अवैध महुआ शराब एवं देशी प्लेन अवैध शराब जप्त कर कार्यवाही की गई। 

आबकारी ने विभाग ने दबिश देकर  मदिरा विक्रय की सूचना आधार पर चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम घाटापानी निवासी लवकुमार घृतलहरे के रिहायशी मकान से पैरा में दबे 40 नग पाव देशी प्लेन शराब जप्त कर 34(1) ख ,34(2) ,59(क) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया। 

ग्राम बरमपुर निवासी फूलेश भास्कर से 07 लीटर हाथ भट्ठी आसवित महुआ शराब की जप्ती कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क,34(2),59(क)का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। 

कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त अमित शाह ,प्रधान आरक्षक हरि चरण खूंटे , महिला नगर सैनिक बिंदिया राजपूत एवं अन्य स्टाफ  सामिल रहा। 

Latest