भाजपा की बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला संपन्न

हरिपथ न्यूज ◆लोरमी●● भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के लिए बूथ को सशक्त एवं और भी प्रभावी बनाने हेतु विधानसभा के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं का बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुआ।
इस कार्यशाला में प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम कटघोरा के पूर्व विधायक लखन लाल देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक हार से कोई राजनीतिक दल पीछे नहीं होता। आने वाले समय में भाजपा बड़ी छलांग लगाकर लोकसभा चुनावों में सभी सीटों जीतेगी एवम आसन्न विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी परन्तु इसके लिए सर्वप्रथम हमे अपने बूथ को मजबूत करना होगा।इस हेतु अल्पकालिक विस्तारकों के माध्यम से सभी बूथों पर 17 मार्च से 27 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण का काम करना है।लोरमी विधानसभा के सभी 30 शक्तिकेन्द्रों में दिनांक 17 मार्च को दोपहर 1 बजे एक साथ एकत्रित होकर महामहिम राष्ट्रपति का अभिभाषण सुनना है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक तोखन साहू ने कहा कि इस कार्यशाला में आपकी शत प्रतिशत उपस्थिति से पता चलता है कि सरकार का जाने का वक्त आ चुका हैं।सिर्फ चुनाव आना ही शेष है।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक ने सभी शक्तिकेन्द्रों के पदाधिकारियों एवम विस्तारकों को समय पर काम को पूरा करने हेतु आह्वान करते हुए कहा कि बूथ सशक्तिकरण एक अभियान नही अपितु चुनाव जीतने की चाबी है।अगर ये काम बूथो पे सही तरीके से हो गया तो आने वाले लोकसभा विधानसभा के चुनावों में भाजपा को शत प्रतिशत सीटो पर विजय प्राप्त होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोरमी विधानसभा के प्रभारी रामकुमार भट्ट ने कहा कि लोरमी विधानसभा में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम बहुत ही प्रभावि रूप से सम्पन्न हुआ।इस काम मे लगे सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ का साधुवाद देते हुए उन्होंने आह्वान किया कि आगामी 15 मार्च को विशाल प्रदेश स्तरीय विधानसभा घेराव कार्यक्रम हेतु दिए गए लक्ष्य संख्या के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को लेकर रायपुर चलना है।उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री आवास से वंचित पात्र हितग्राहि टोल फ्री न.8955113113 पे काल करके अपना पंजीयन करा सकते है।
कार्यशाला को जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा,गोड़खाम्ही मण्डल महाजन जायसवाल, आई.टी.सेल के जिला संयोजक प्रदीप पांडेय ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन लोरमी मण्डल अध्यक्ष दिनेश साहू ने और आभार देवरहट मण्डल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमल गिरी गोस्वामी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनेश साहू,श्रीमती अंजना देवी दास,सोशल मीडिया के जिला संयोजक सुनील पाठक,जिला कार्यालय मंत्री कोटू दादवानी, लक्ष्मी सेवक पाठक,राकेश दुबे,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वर्षा सिंह ठाकुर,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकलम नेताम,जिला पंचायत सदस्य रानू केसरवानी,रोहित साहू,रवि शर्मा,रामअवतार राजपूत,तितरा सिंह राजपूत,माधवतिवारी,मंडल महामंत्री गण विश्वास दुबे राजेंद्र साहू जवाहर दिवाकर,ज्ञानेश्वर सिंह क्षत्रिय,रामनिहोरा कश्यप,पार्षद सुरेश श्रीवास घनेन्द्र राजपूत,विनय साहू राजेंद्र सलूजा,साहूकार साहू बनवारी लाल अग्रवाल,अश्वनी तिवारी,भवानी शंकर साहू,अशोक साहू,श्रीमती अनीता साहू,सावित्री राजपूत,प्रमिला साहू,सरस्वती साहू,संतोष साहू,संतोष साहू फौजी,रघुनाथ साहू,नारद जायसवाल,नरोत्तम सिंह राजपूत,घनश्याम खत्री,गौरी शंकर राजपूत,महेश खत्री टीका राम साहू,हरिहर प्रसाद साहू, देवप्रसाद यादव,अमित बैस,श्री राम साहू,कैलाश साहू उमाशंकर साहू,शिव कुमार खांडेकर,राजेंद्र टंडन,जन्मेजय जयसवाल,भगवंता जयसवाल, दुर्गेश साहू,राधेश्याम साहू तामेश्वर साहू,संदीप सोनी,ओम प्रकाश साहू,वसीम अली,विनोद यादव,पुनाराम चक्रधारी,परमेश्वर दास तोंडे,जीवन साहू,यादव ,ढेलू राम अनंत, श्रीराम मरावी,अश्वनी तिवारी,राम सिंह यादव,डीहा राम साहू,हरिकिशन खत्री,नारायण जायसवाल, गणेश साहू,हरिश्चंद्र राजपूत,विजय राजपूत, भगवान सिंह,अभिषेक पाठक,फेकू लाल मिश्रा,हीरा लाल साहू,मस्तराम पटेल,रामजी साहू,भवानी शंकर साहू,जगन्नाथ राजपूत,चंद्रमणि साहू,अभय राम जायसवाल,गोविंद राम साहू,टेकराम साहू,जवाहर जयसवाल,चमरू राम यादव,मनहरण कश्यप,खडानन कश्यप,सतीश कुमार,अश्वनी साहू, उमाशंकर साहू, जलेश्वर, दुखी राम साहू ,दिनेश कश्यप ,कल्याण पटेल,लोकेंद्र पूरी सत्यनारायन राजपूत,रामायण राजपूत, टेक राम राजपूत,गणेश राजपूत,वेद प्रकाश पाठक आदि। फौजी सन्तोष साहू के ओजस्वी गीत स इस बैठक के सत्र की शुरुवात हुआ,जिसके लिए खुब वाहवाही व तालियां बटोरी।
