ज्ञापनन्यूजपुलिसमुंगेलीलापतालोरमी

पूर्व शिक्षाधिकारी अचानक सड़क से लापता! पत्नी एवं राजपूत समाज ने पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन.. 

हरिपथ:लोरमी23 मार्च सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी की पैतृक गांव लौटने के दौरान अचानक लापता होने का मामला सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। उनका बाईक मुंगेली-लोरमी मार्ग के मनोहरपुर में लावारिस हालत में मिली है। पत्नी बच्चों एवं राजपूत समाज के अध्यक्ष ने अलग-अलग पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा है। पुलिस ने  मामला में जाँच में जुट गई है।

पत्नी ने सौपा ज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी  दामोदर सिंह राजपूत 62 वर्ष पिता स्व. बारेलाल राजपूत मूलतः ग्राम झाफल 21 मार्च को सुबह करीबन 10 बजे मुंगेली से अपने पैतृक गांव झाफल में नवरात्रि में शामिल होने अपने मोटर सायकल से निकले थे। जो देरशाम तो दूर आजतक  अपने मूल निवास ग्राम झाफल पहुँचना दूर अपने किराए के घर मुंगेली तक नहीं लौटे है, परिजन आस पास खोजबीन करने पर नहीं मिले हैं, आशंकित घबराए परिजनों ने लालपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।

ज्ञात हो कि साधारण रिटायर शिक्षक अचानक कैसे लापता हो गए है,इस पर क्षेत्र के लोगों में तरह-तरह की अफवाहें चल रही है,अब गुम क्यो हुए! कहा चले गए ? ये सब जाँच का विषय है!जिस पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि पत्नी, पुत्र,बेटा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है,तो राजपूत समाज के अध्यक्ष संजय सिंह ने मामले में एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जल्द कार्यवाही करने निवेदन किया है। लालपुर पुलिस ने परिजनों का पूछताछ कर बयान दर्ज कर रही है।

पुलिस ने मामले को त्वरित एवं  आवश्यक कार्यवाही करने जुट गई है। उक्त के  सम्बन्ध में जानकारी मिलने पर थाना लालपुर, थाना लोरमी एवं मुंगेली कंट्रोलरूम में सम्पर्क कर जानकारी देने अपील किया है। 

राजपूत समाज के द्वारा सौपा गया ज्ञापन

लालपुर थाना प्रभारी सुंदरलाल गोरले ने बताया कि लापता रिटायर शिक्षक पारिवारिक विवाद सामने आया है,बिना बताए कहि चले गए है,पुलिस मामले गुम इंसान दर्ज किया है,सीसीटीवी फुटेज में खंगाला जा रहा है। मोबाईल का आखरी बार लोकेशन नवरंगपुर-डिंडौरी बता रहा है,उसके बाद बंद है।

एसडीओपी हरविंदर सिंह ने बताया कि पत्नी बच्चे एवं सामाजिक रूप से ग्रामीण ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा है,जिस पर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस ने मामले में गुम इंसान दर्ज कर तलाशी अभीयान तेज कर दी है।

error: Content is protected !!
Latest