
हरिपथ:लोरमी– 7 मार्च भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से आत्मीय मुलाकात किये।
इस अवसर पर सभी नवदायित्व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ को अरुण साव ने बधाई देकर सभी को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि युवा मोर्चा के हमारे ऊर्जावान साथी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने,पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए और अभी से 2028 में पुनः छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने कार्य करने की बात कहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू, यश गुप्ता,उमाशंकर बघेल, उपाध्यक्ष अभिषेक पाठक,तामेश्वर साहू,राजेश्वर टंडन, राजीव सिंह, उत्तम साहू,नारयण वर्मा, जिला महामंत्री घनेन्द्र राजपूत, राजेन्द्र साहू,जिला मंत्री पियुष साहू,दीपक सोनकर, नारायण जायसवाल, युगल राजपूत,उदित साहू,जिला कोषाध्यक्ष अरविंद सोनी,पंकज ठाकुर,मुकेश जायसवाल, जिला कार्यलय मंत्री धर्मेंद्र चतुर्वेदी, गजेंद्र साहू,केशव गोयल, मीडिया प्रभरी घनश्याम यादव, अक्षय लहरे,रवि साहू,विजय निषाद सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



