क्राईम /पुलिसजुनापारा चौकीन्यूजयातायातलोरमीवाहनहादसा

भीषण सड़क हादसा: हाईवा के चपेट में आकर बाईक सवार तीन गंभीर रूप से घायल, साइकिल सवार जान बचाकर भागी..

हरिपथ:लोरमी-5 फरवरी  कोटा मुख्य मार्ग स्थित ग्राम उदयपुर के पास तेज रफ्तार हाईवे बाईक से टकराकर मुख्य मार्ग में अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में बाईक सवार तीन युवक युवती चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। इधर दुर्घटना में विपरीत दिशा से आ रही  एक सायकल बच्ची  सवार जान बचाकर भागी।  जिसकी सायकल पुर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई,हालाकि बच्ची सकुशल है। तीनों घायलों को गम्भीर अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद रिफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को जुनापारा चौकी क्षेत्र ग्राम डोमनपुर (उदयपुर) सुबह 9:30 बजे कोटा तरफ से आ रही एक हाईवे तेज रफ्तार हाईवे अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा  लोरमी तरफ से आ रही बाइक से टकरा गई हादसे में बाइक टावर सवार तीन युवक युवती हाईवे के चपेट में आने से दूर छिटकर गंभीर रूप से घायल हो गए, बताया जा रहा है कि तीनों की पैर में गम्भीर चोटे आई है!

घायलों में लोरमी रामहेपुर वार्ड 15 निवासी अंजली जांगणे 16 वर्ष पिता सुखनंदन जांगणे, प्रीति 14 वर्ष पिता सुखनंदन जांगणे एवं दोनो बहनों के रिश्ते में मामा जुनापारा चौकी तेंदुवा मूर्तिकापा निवासी अजीत 26 वर्ष पिता अगमदास टण्डन घायल है।जिसमें प्रीति एवं अजीत को गम्भीर चोट होने के कारण मुंगेली जिला अस्पताल रिफर किया गया।

घायल  युवक  बेहोशी अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि वही विपरीत दिशा से सायकल से आ रही गांव की बच्ची हाईवा की तेज रफ्तार देखकर साइकिल छोड़कर जान बचाकर भागी। हादसे में उसकी भी साइकिल चकनाचूर हो गया।

इस दौरान अनियंत्रित गिट्टी से भरे वाहन हाईवा उदयपुर के पास मुख्य रोड में पलट कर कुछ देर तक सड़क जाम की स्थिति निर्मित हो गया,हादसे में तीनों घायलों को लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जिनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया। पुलिस ने तत्काल पहुँचकर दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को सुरक्षित उठावाकर चौकी में ले जाने की तैयारी में जुटी…

जुनापारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर ने बताया कि घायलों को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,हाईवा को घटना स्थल से उठाया जा रहा है,मामले में पुलिस अपराध कायम कर चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Latest