किसानो को बड़ी सौगात-डिप्टी सीएम अरुण साव ने डोंगरिया एनीकट का किया भूमि पूजन..4 करोड़ 68 लाख की लागत

हरिपथ:लोरमी-26 दिसम्बर समीपस्थ ग्राम डोंगरिया में मनियारी नदी पर 4 करोड़ 68 लाख की लागत से बनने वाले एनीकट का क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण ने क्षेत्र किसानों को बड़ी सुविधा प्रदान करते हुए 100 एकड़ खेतों के लिये बड़ी महत्वपूर्ण सिंचाई के जलसवर्धन परियोजना का भूमि पूजन कर बड़ी सौगात प्रदान किए।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि ग्राम डोंगरिया एवं जमुनाही के किसानों के लगभग 100 एकड़ फसल के सिंचाई होगी। क्षेत्र के लोगो को भीषण गर्मी में वाटर लेबल भी बना रहेगा। यह निर्माण किसानों एवँ ग्रामीणों के वरदान साबित होगा,जो जल सवंर्धन में महत्वपूर्ण साबित होगी और लोगो को वाटर लेबल बना रहेगा।

कार्यपालन अभियंता मनियारी जल संसाधन संभाग एचडी सिंह से मिली मनियारी नदी में ग्राम डोंगरिया एनीकट का निर्माण कार्य योजना से 556.59 लाख की प्रदान की गई है।परियोजना से जल संवर्धन, निस्तारी एवं आवागमन सुविधा के साथ ही ग्राम डोंगरिया एवं जमुनाही के 50 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ एवं 50 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी कुल 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र के माध्यम से सिंचाई किया जाना है। उक्त बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य को लेकर किसानो एवँ क्षेत्र के लोगो ने उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।



इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, विनय साहू, गुरमीत सलूजा, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जिला पंचायत सभापति समुंद्र सिंदराम, अनिता साहू,रत्ना काठले, धनीराम यादव, रवि शर्मा, महाजन जायसवाल, कुंती डॉ उदय जायसवाल ,मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, लेखराज ठाकुर, राजेन्द्र साहू , दिनेश कश्यप, दिनेश साहू, विश्वास दुबे, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, राजेन्द्र साहू,विकास केशरवानी,घँशु राजपूत, नरेन्द्र खत्री, सरपंच संघ अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह क्षत्रिय, जवाहर दिवाकर,जीवन साहू , जनमेजय जायसवाल , माधव तिवारी,घनश्याम यादव ,विरेन्द्र गुप्ता, नितेश अग्रवाल,महेंद्र खत्री,शंकर खत्री,हरिशन खत्री, मुकेश जायसवाल, श्रेय त्रिपाठी, देवेंद्र केशरवानी,कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी भोजराम पटेल, तहसीलदार शेखर पटेल, नायब तहसीलदार चन्द्रप्रकाश सोनी, कार्यपालन अभियंता मनियारी जल संसाधन संभाग एचडी सिंह, एसडीएम अजित पुजारी, एसडीओ शंकर गेंदले,ग्राम के सरपंच, सचिव सहित बड़ी संख्या में सामिल रहे। मंच संचालन सन्दीप सोनी ने किया।



