छत्तीसगढ़राजनीतिलोरमी

जेसीसीजे के नगर पंचायत अध्यक्ष एवं एक पार्षद सहित पूर्व नप.उपाध्यक्ष सहित दर्जन भर नेता भाजपा में हुए शामिल…

हरिपथलोरमी– 27 अक्टूबर विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रमुख चेहरे ने आज केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी , पूर्व विधायक तोखन साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये।

भाजपा के सदयस्ता लेने वालों में लोरमी नगर पंचायत की अध्यक्ष अंकिता रवि शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि राकेश छाबड़ा,वार्ड 4 पार्षत एवम सभापति चंद्रप्रभा दास वैष्णव, महिला कॉंग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवम सरपंच शीतला जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि शुक्ल, सीमांत दास, जेसीसीजे युवा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष विकास केशरवानी, पूर्व न.प.उपाध्यक्ष बादल मौर्य, मुकेश कश्यप, गोल्डी यादव जी धीरज जायसवाल, हितेश सापरिया, नूतन दुबे एवं बिलासपुर से आये रशीद बक्श ने आज विधिवत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लिये।

error: Content is protected !!