क्राईम /पुलिसन्यूजमवेशीमुंगेली/ सरगांवयातायातराष्टीय राज मार्गविरोध प्रदर्शनसड़कस्वास्थ्यहादसा

रफ्तार का कहर :22 मवेशियों को अज्ञात वाहन ने कुचला….फूटा ग्रामीणों का गुस्सा…

हरिपथमुंगेली /सरगांव– नेशनल हाइवे 130  ग्राम किरना के पास तड़के सुबह  तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बैठे 22 मवेशियों को कुचलने का मामला प्रकाश में आया है।  जिनमें 18 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वन्ही 04 अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद घंटों तक घायल गौवंश सडक पर तड़पते रहे, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। सड़क में ग्रामीणों ने नाराजगी प्रकट कर गुस्से में दिखे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों एवं गौ रक्षकों व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन व एन एच पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा-यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ महीनों में कई मवेशी तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे बेसहारा पशुओं की मौजूदगी पर कोई भी प्रभावी और स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है सही रूप से गौशालाओं की समुचित व्यवस्था,न सड़क सुरक्षा संकेत,गति सीमा नियंत्रण,यंहा तक एन एच के कैमरे भी बंद पड़े हुए है। राष्ट्रीय राज मार्ग के सवेदनशीलता पर सवाल खड़ा करता है।

बजरंग दल एवं ग्रामीणों ने  बड़ी संख्या में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 को जाम कर दिया उन्होंने गौवंश की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए।बाद में प्रशाशन के समझाईस के बाद हटे। एनएच अधिकारी मानो आंखें मूंदे बैठे हुए हैं उन्हें दुर्घटनाओं से कोई लेना देना नहीं जगह-जगह उनके कैमरे बंद पड़े हुए हैं और न ही उनकी गाड़ियां रोड पर सुरक्षागत दृष्टिकोण को लेकर कहीं नजर आती है!

उन्होंने दोषियों पर कार्यवाही की मांग,गौवंशो लिए रेडियम बेल्ट की व्यवस्था सड़क में बैठे गौ वँशो को निकटतम गौठान तक पहुंचाने के लिए साधन सहित काफी उपयोगी मांगे रखी।बताया जा रहा है,कि आसपास के क्षेत्रों में उपयुक्त  गौठान नजर नहीं आता है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अजय शतरंज, थाना सरगांव टीआई संतोष शर्मा अपनी टीम को लेकर तत्काल घटनास्थल पहुंचे जंहा उन्होंने स्थिति नियंत्रित करते हुए दोषियों पे कार्यवाही करने मामले की गहनता से जांच करने की बात कही।

सरगांव गौवंश हादसा: प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा,घायल पशुओं को उपचार के लिए भेजा गया, यातायात व्यवस्था सामान्य

मुंगेली/पथरिया -के रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित सरगांव के समीप बाजार चौक ग्राम किरना में एक वाहन दुर्घटना में 15 गौवंश पशुओं की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई एवं 03 अन्य गौवंश घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया।

कलेक्टर  कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ  प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर  जी.एल.यादव, एसडीएम पथरिया अजय कुमार शतरंज, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर. एम. त्रिपाठी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित प्रशासनिक एवं तकनीकी टीम मौके पर पहुँची।

घायल पशुओं को तत्काल उपचार हेतु पशु चिकित्सकों की देखरेख में भेजा गया। वहीं मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कर उन्हें सरगांव के समीप निर्धारित स्थल पर दफनाया गया। प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त प्रयास से दुर्घटनास्थल पर सड़क को शीघ्र साफ किया गया और यातायात व्यवस्था पुनः सामान्य कर दी गई। जिला प्रशासन द्वारा घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है तथा आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टरएवं पुलिस अधीक्षक ने इस संवेदनशील घटना को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सभी संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!