मुंगेली

कांग्रेसियो ने बापू के प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित किये…

हरिपथ•>मुंगेली– 2 अक्टूबर को नगर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड में स्थित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के प्रतिमा में कांग्रेसियो ने माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए।

सर्वप्रथम बापू के स्टेच्यू पर कांग्रेसियो ने पूजा अर्चना एवं उनको श्रद्धाजंलि अर्पित किए। सभा को प्रदेश सचिव विधानसभा के प्रभारी कमलेश मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उनके जयंती पर अहिंसा परमो धर्मा का पार्टी का अनुसरण करते हुये ,उनके गांधी वादी विचार धारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने कहा कि कांगेस पार्टी गांधी के उपदेशों पर चलने वाली पार्टी है,पूरा विश्व उनके विचारों का अनुशरण करती है। आजादी के अमृत काल आज मना रहें,उनके अहिंसावादि फैसलों के वजह से भारत से अंगेजो को भगाने में विवश कर दिया।

मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे छत्तीसगढ़ सहित मुंगेली विधानसभा में भी भरोसा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराया जायेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी,पार्षद संजय सिंह , एजाज खोखर, संजय जायसवाल , संतोष वेंताल,हरि सोनी,भोला देवांगन,योगेश देवांगन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!