अवैध परिवहनखनिजमुंगेली/ पथरिया

अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते सात ट्रैक्टर-ट्राली जब्त…

हरिपथ–मुंगेली/पथरिया– 14 जून विकासखंड के ग्राम मदकू में राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते  07 ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर जब्त कर थाना सरगांव के सुपुर्द किया गया।कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार  अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर लगाम लगाने अधिकारियों ने दबिश देकर सात वाहन जप्त किये।

एसडीएम पथरिया  बी. आर. ठाकुर ने बताया कि ग्राम मदकू में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जानकारी मिलने पर संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही पूरे रातभर चली। जिसमें दो ट्रैक्टर-ट्राली के साथ चार ट्रॉली एवं एक ट्रैक्टर लावारिस हालत में पाया गया, जिसे जप्त कर थाना सरगांव के सुपूर्द किया गया है। जिला खनिज अधिकारी श्रीमति ज्योति मिश्रा ने बताया कि उपरोक्त प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जानकारी मिलने पर आगे भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Latest