सहायक उप निरीक्षक चिंताराम बिंझवार अपने पद से सेवानिवृत्त होने पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित कर दी विदाई …

हरिपथ || मुंगेली|| 3 मई को 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक चिंताराम बिंझवार अपने पद से सेवानिवृत्त हुये। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
सेवानिवृत्ति तिथि को ही सहायक उपनिरीक्षक चिंतराम बिंझवार को पेंशन स्वीकृति आदेश तथा प्राधिकार पत्र स्वीकृत कर ग्रेच्युटी की राशि प्रदान की गई।
मिली जानकारी के अनुसार इकाई में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक चिन्ताराम बिंझवार को 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में विदाई समारोह का आयोजन कर, सेवानिवृत्त होने वाले सहायक उप निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह द्वारा शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय करनें के साथ पेंशन के रूप में 26800/- स्वीकृति आदेश, एवं प्राधिकार पत्र के माध्यम से ग्रेच्युटी 1176252/- प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
सहायक उप निरीक्षक चिन्ताराम बिंझवार विभाग में भर्ती आरक्षक के रूप में वर्ष 1981 में जिला बिलासपुर में तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य में हुआ, वे आरक्षक के पद पर दिनांक 24.09.1981 को नियुक्ति होने के पश्चात दिनांक 10.11.2016 तक जिला बिलासपुर, एवं दिनांक 18.04.2017 से लगातार जिला मुंगेली में अपनी सेवा दी। सउनि चिन्ताराम बिंझवार दिनांक 20.06.2009 को आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर एवं दिनांक 19.12.2018 को प्र.आर. से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुऐ, एवं पदोन्नति के पश्चात जिला मुंगेली में अपनी सेवा दी। सहायक उप निरीक्षक चिन्ताराम बिंझवार का गृह ग्राम – अकोला, थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर है। सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक ने विदाई समारोह के दौरान पुलिस विभाग में अपने अनुभव एवं किए गए कार्यों के सम्बन्ध में बताया कि वह अपने सेवा काल में किस प्रकार से अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक किये तथा अपने अनुभव को वहां उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी से साझा किया।
विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक मुंगेली श्रीमती क्रिस्ट नरगिश तिग्गा बघेल, मुख्य लिपिक संजय सिंह सहित जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।