
हरिपथ:मुंगेली/फास्टरपुर– 4 जुलाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) फास्टरपुर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की गठित की गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विभिन्न दायित्वों सौंपी गई।
नवगठित कार्यकारिणी में रोहित गबेल को नगर अध्यक्ष तथा विकास खांडे को नगरमंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं शिवरानी साहू, केशरवानी, भोलेश्वर शर्मा एवं संदीप साहू को नगर सहमंत्री बनाया गया।
इसके अतिरिक्त पंकज भास्कर को महाविद्यालय प्रमुख, रोशन साहू को कोषाध्यक्ष, पूजा साहू को RKM संयोजक, महेश दिवाकर को खेलो भारत प्रमुख, विशाल टंडन को कार्यालय मंत्री, आयुष साहू को SFD प्रमुख, साहिल यादव को SFS प्रमुख, प्रतीक शर्मा को सोशल मीडिया प्रमुख, बाबू ठाकुर को विद्यालय प्रमुख तथा सिद्धार्थ शर्मा को विद्यालय सह प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर मनोहर यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा “ज्ञान, शील, एकता” को आत्मसात करते हुए छात्र हित, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।