न्यूजपुलिसमुंगेली/लोरमी

गंभीर हालत में सड़क में मिली अज्ञात महिला , अस्पताल में हालत नाजूक !

डिंडोल मुख्य मार्ग एक अज्ञात महिला घायलावस्था में घण्टो पड़ी रही। पेट्रोलिंग पार्टी ने संवेदना दिखाते हुए अस्पताल में भर्ती कराया।

हरिपथलोरमी– 15 मार्च डिंडोल विचारपुर नहर मुख्य मार्ग में एकअज्ञात महिला में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पेट्रोलिंग पार्टी को मिली। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।  स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने नाजुक हालत में जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार है,13 मार्च को रात 10:30 बजे डिंडोल मुख्य मार्ग के पास गैस एजेंसी रोड के समीप एक अज्ञात महिला गंभीर हालत में घायल अवस्था में पड़ी थी।जिसे पेट्रोलिंग पार्टी ने गांव वालों की सूचना पाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस को अस्पताल मेंमों के आधार पर जब बयान दर्ज करने पहुंची तो डॉक्टर ने बताया कि यह कुछ बोलने की अवस्था में नहीं है, बेहोश अवस्था में है। गौरतलब है,की महिला परिजन अभी तक नही मिला है। अज्ञात  महिला आखिर आधी रात सड़क पर क्या कर रही थी,और दुर्घटना में घायल हुआ, की मामला क्या है? जिसका जवाब मिलना बाकी है।

बीएमओ डॉक्टर जी एस दाउ  ने बताया कि अज्ञात महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हालात को देखते हुए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

थाना प्रभारी टीआई अखिलेश वैष्णव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल अज्ञात महिला को 50 बिस्तर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया,घायल महिला अचेत होने के कारण बयान नही हो पाया परिजन का पता नही चला। परिजनों की सतत पतासाजी करने पुलिस जुटी है। 

error: Content is protected !!