रायपुर-मुंगेली

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम से मिले

हरिपथमुंगेली | रायपुर ◆ 15 जुलाई राजीव भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होकर मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने उन्हें नए जिम्मेदारी मिलने पर नया ऊर्जा का संचार होने के साथ ही पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम को भी कैबिनेट मंत्री बनाए पर शुभकामनाएं प्रेषित किये।

इस दौरान मंडी अध्यक्ष घनश्याम जोशी, डिंडोरी ब्लाक अध्यक्ष पुरुषोत्तम मार्को, जवाहर साहू, राहुल सिंह ठाकुर, कमलेश्वर जोशी, पुरुषोत्तम बघेल, देवी जायसवाल, नागेश गुप्ता, संतोष जायसवाल, शेखर बघेल, मोनू यादव, आबिद कुरैशी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!