छ.ग.मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के विशेष बैठक में नये प्रांताध्यक्ष जी.आर.क्षत्री की नियुक्ति….

हरिपथ ◆ मुंगेली◆ 1 जुलाई को छ. ग. मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के विशेष बैठक में प्रांताध्यक्ष शिवकुमार पांडे का कार्यकाल समाप्त होने पर उनके सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिवकुमार पांडे एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयो की सर्व सहमति से संघ का कार्यभार जी.आर. क्षत्री (उपप्रांताध्यक्ष) को सौंप कर प्रांताध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस विशेष आयोजन में ए.सी. सन्नाट प्रांतीय कोषाध्यक्ष, लखन लाल दुबे संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर,अरविन्द राय संभागीय उपाध्यक्ष,गोवर्धन यादव ब्लॉक अध्यक्ष बिल्हा , मनोज गोस्वामी ज़िला उपाध्यक्ष मुंगेली, शारदा ठाकुर, सकून मरावी, सुरेखा साहू, प्रमोद साहू, मनहरण राजपूत, रोहित ध्रुव, तेन सिंह, भानुप्रताप साहू,दिलीप पांडे, गंगाराम निर्मलकर, पवन निर्मलकर, पुष्पराज नवरंग एवं सभी जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक – जी.आर. क्षत्री , व्यव्स्थापक – गोपाल कुमार का विशिष्ट योगदान रहा एवं इस कार्यक्रम का सफल संचालन ज़िला प्रवक्ता दुष्यंत कुमार लहरे द्वारा किया गया। कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह क्षत्री के पिता है।