क्राईम /पुलिसमुंगेली/ सरगांवहादसा

दर्दनाक हादसा:बाईक सवार दो युवक की मौके पर मौत, एक घायल..

हरिपथ:सरगांव-6 सितंबर बिलासपुर रायपुर मार्ग नेशनल हाईवे 130 में नारायणपुर के पास भीषण रोड एक्सीडेंट में बाईक सवार दो युवक कि मौके पर दर्दनाक मौत हो गया एवँ घटना एक  युवक गम्भीर रूप से घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुँचकर घायल को उपचार के लिए सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भेजा गया।

घायल युवक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 सितंबर को दोपहर लगभग एक बजे सरगांव थाना NH130 चंद्रखुरी अन्नपूर्णा ढाबा के सामने हैवी वाहन के जबरदस्त ठोकर से दुर्घटना में 2 व्यक्ति की मौत घटना स्थल में मौतहो गई एवँ 1 घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। 

पुलिस ने बताया कि घटना में चोला राम साहू 20 वर्ष पिता डमरु उम्र 20 वर्ष ग्राम भिलाओनी चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा एवम सागर यादव 19 वर्ष पिता रज्जू यादव निवासी पिपरलोड  की मौके पर मौत हो गई है। हादसे में सूरज यादव 26 पिता शिव कुमार यादव ग्राम बदरा थाना सरगांव घायल हो गया है।

एसडीओपी हरविंदर सिंह ने बताया कि दो बाइक सवार की मौत हो गई एक घायल है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest