मुंगेली

दिल्ली के समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगी– रत्नावली

हरिपथ न्यूजमुंगेली●●
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के बुलावे पर नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।
हिन्द सेना महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी ने विशेष तौर पर देशभर की चुनिंदा 26 महिला कांग्रेस नेत्रियों में सामिल है।

रत्नावली कौशल ने बताया कि सुश्री डिसूजा ने उनके समेत सभी 26 चुनिंदा पर्यवेक्षकों की बैठक 2 मार्च को सुबह 11 बजे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के नई दिल्ली स्थित कार्यालय में रखी है। इस बैठक में इन पर्यवेक्षकों के गुजरात विधानसभा चुनावों में परफॉरमेंस और उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के साथ ही अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अनेक दिग्गज नेता सामिल है।

error: Content is protected !!