जंगली जीवन्यूजबाघलोरमीवनविभागवनांचलवाइल्डलाइफ

टाईगर का वीडियो वायरल, पग मार्क मिलने से ग्रामीणों में भय व्याप्त!

हरिपथ:लोरमी– 22 सितंबर वन क्षेत्र कंचनपुर भारतपुर परसवारा जंगल में इन दोनों एक हिंसक प्राणी का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। जिसकी विभाग ने पुष्टि नही किया है। परसवारा के सामान्य वन क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक हिसंक जीव की पद चिन्ह पैदल गार्डों को मिला है,जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

वायरल वीडियो

क्षेत्र के जंगलों में इन दोनों हिंसक जानवर का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है! ग्रामीणों ने बताया कि कंचनपुर भरतपुर एवं परसवारा के जंगलों में हिंसक जीव भ्रमण कर रहे हैं, जिससे गांव में भय व्याप्त हो गया है,हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पा रही है और कहां की है यह भी पुष्टि नहीं हुआ है। 

इसी बीच दो दिन पूर्व परसवारा के वन क्षेत्र  ग्रामीण एवं पैदल गार्ड को एक हिंसक जीव की पद मार्क जरूर मिले हैं, लोग इससे अंदाजा लगा रहे हैं इस क्षेत्र में इन दोनों हिंसक जानवर भ्रमण कर रहा, बताया जा रहा है कि इससे जंगल में लकड़ी एकत्रित करने वाले लकड़हारे भी जंगल जाने परहेज कर रहे है। समीपस्थ ग्राम बांधा में घटना के बाद से लोगों में भय का माहौल है।

वन विभाग एसडीओ दशांश सूर्यवँशी ने कहा कि वीडियो की जांच कराएंगे,पद मार्क के बाद गाँव में मुनादी करवाकर जंगल नही जाने ग्रामीणों को हिदायत दी जायेगी।

Latest