शासकीय राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार..


हरिपथ:पथरिया-18 सितंबर शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
विवेचना पतासाजी के दौरान थाना पथरिया पुलिस द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी आयुष साहू 29 वर्ष पिता सूर्यप्रकाश साहू निवासी अशोक विहार फेस-2, बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी की गोडपारा खोवा मंडी के पास, बिलासपुर में उसकी अनाज की दुकान है, जहां वह चावल, गेहूं, शक्कर एवं दाल की खरीदी-बिक्री करता है, दुकान के पास ही बंटी उर्फ रवि पाहुजा की दुकान है,लगभग दो माह पूर्व बंटी उर्फ रवि पाहुजा ने उसे बताया था कि कुछ लड़के चावल बिक्री के लिए लाने वाले हैं, जिन्हें उसके गोदाम में रखवा लेना, इसके कुछ दिन बाद बंटी उर्फ रवि पाहुजा एवं दो-तीन अन्य व्यक्ति पिकअप वाहन के चालक सहित चावल एवं शक्कर लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे थे, उनके द्वारा चावल एवं शक्कर की बोरियों को आरोपी आयुष साहू के गोदाम में रखवाया गया था। उक्त चोरी के माल को पथरिया पुलिस द्वारा पूर्व में उसके गोदाम से जप्त किया गया है। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी आयुष साहू थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 208/2026, धारा 305(ई), 331(4), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी 1.खिलेश कौशिक पिता स्व. दिनेश, उम्र 22 वर्ष, 2.राजु श्रीवास पिता रामकुमार, उम्र 20 वर्ष 3.महेन्द्र निषाद पिता भागवत, उम्र 21 वर्ष, तीनों निवासी ग्राम बावली तथा 4.बंटी उर्फ रवि पाहुजा पिता स्व. परमानंद, उम्र 50 वर्ष, निवासी जुनापारा बिलासपुर,5.शत्रुहन बघेल पिता इंद्रा प्रसाद उम्र 26 वर्ष साकिन चिरौटी थाना सरगांव , 6.नैतिक नागदेव पिता विजय उम्र 25 वर्ष साकिन विनोबा नगर तारबाहर बिलासपुर , 7.विजय कुमार उर्फ पिंटू पिता फगुआ उम्र 42 वर्ष निवासी चिरौटी,थाना सरगांव 8.नरेन्द्र् सिंग पिता जोगेंद्र उम्र 42 वर्ष साकिन मोपका थाना सरकंडा बिलासपुर, 9.सार्जन जोशी पिता सदाराम उम्र 44 वर्ष साकिन चिरौटी थाना सरगांव जिला मुंगेली कुल 09 आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी का चावल, शक्कर, नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया था। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी हैं।
मामले में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला तथा उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। कार्यवाही में निरीक्षक पवन देवांगन एवं टीम की भूमिका रही।