बुजुर्ग के मकान से निकले तीन कबर बिज्जू,मचा हड़कम्प



हरिपथ:लोरमी– 10 सितंबर ग्राम बांधा में बुजुर्ग के मकान से सर्प मित्र टीम ने तीन कबर बिज्जू को सुरक्षित पकड़ने की बड़ी खबर सामने आया है। घर मे जंगली जीव के मिलने से हड़कम्प मच गया।


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बांधा निवासी हंसलाल लाल कश्यप ने कबर बिज्जू घर मे वास कर रहे है,सर्प मित्र दल को दिया। सर्प मित्र दल प्रदीप ढीमर,सुरेश यादव ने घटना स्थल पहुँचकर तीन कबर बिज्जू को सुरक्षित ढंग पकड़ा। बताया जा रहा है,की स्थल से एक कबर बिज्जू भाग गया। पकड़े गए तीनो कबर बिज्जू को लोरमी तुलसाघाट नर्सरी में छोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गाँव मे भय व्याप्त है!


स्थानीय लोगों ने सर्प मित्र दल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई से किसी भी प्रकार की अनहोनी टल गई। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे वन्य जीव अक्सर बारिश के मौसम में घरों के आसपास निकल आते हैं। गांव में कबर बिज्जू निकालना बहुत बड़ी बात रही क्योंकि यह जंगली जीव अक्सर मुर्दा खोर जानवर के रूप में जाना जाता है।