


हरिपथ:लोरमी– एटीआर बफर क्षेत्र ग्राम सरसोहा को प्रदान सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पटटे की भूमि में ग्राम डगनिया के ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे सामूहिक अतिक्रमण प्रयास पर तत्काल रोक लगाने के लिए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम ग्रामीणों ने ज्ञापन सौपा ।


सौपे गये ज्ञापन में मनीष त्रिपाठी ने बताया की एटीआर के ग्राम सरसोहा को शासन द्वारा सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के अंतर्गत भूमि प्रदान की गई है। उक्त भूमि पर ग्राम डंगनिया के कुछ ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से अतिक्रमण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है,कि अतिक्रमण करने वाले लोग सुरही रेंज कोर क्षेत्र के निवासी है,एवँ अतिक्रमण का प्रयास लोरमी बफर क्षेत्र बीके सरसोहा में कर रहे है,जो जांच का विषय है।


विशेष रूप से कक्ष क्रमांक 453 454 एवं 455 आर. एफ. में अतिक्रमण किए जाने की जानकारी प्राप्त हई है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के अंतर्गत प्राप्त भूमि पर अवैध कब्जे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा ग्राम सरसोहा के वन अधिकार एवं सामुदायिक हित प्रभावित होंगे।
उक्त मामले की तत्काल जांच कराकर किए जा रहे अतिक्रमण पर तत्काल रोक लगाई जाएए पूर्व से किए गए अतिक्रमण को हटाकर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया जाए तथा दोषी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाए।
साथ ही संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर स्थल निरीक्षण एवं सीमांकन कराए जाने की कृपा करें ताकि भविष्य में पुनः अतिक्रमण न हो इसकी मांग किये है।
उक्त मामले में लोरमी बफर जोन वनपरिक्षेत्र अधिकारी विजय साहू ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण प्रयास पर जल्द ही नियमानुसार विभागीय कार्यवाही होगी।