हादसा:लोहे से भरा ट्रक पलटा, कंडक्टर की मौके पर दर्दनाक मौत…

हरिपथ:पथरिया– 30 जुलाई थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेही के पास गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सरगांव से पथरिया की ओर लोहे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक के नीचे दबने से कंडक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक एमपी 16 जेडबी 2645 गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सरगांव से पथरिया की ओर आ रहा था। ग्राम धरदेही के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक सड़क निचे खेत मे पलट गया। हादसे के दौरान कंडक्टर ट्रक के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। ट्रक में भारी मात्रा में लोहे का सामान लदा होने के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी कठिनाई आई। देर रात तक पुलिस एवं प्रशासन की टीम क्रेन की सहायता से ट्रक के नीचे दबे कंडक्टर के शव को बाहर निकालने में जुटी रही। पुलिस ने बताया कि मृतक खलासी मिलन यादव 36 वर्ष निवासी कालपी जिला जालौन उत्तरप्रदेश का है।

थाना प्रभारी गिरजा शंकर यादव ने बताया कि ट्रक के निचे दबने से एक व्यक्ति की जान चली गई है। क्रेनो की सहायता से मृत व्यक्ति की शव को निकलने मे लगे है। मृत व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
एसडीओपी हरविंदर सिंह ने बताया कि ट्रक में हैवी लोहे के मटेरियल है, जिसको हटाने में समय लग रहा है। विभाग शव को निकालने जुटी है।