कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय डायरिया चपेट में! चार को गम्भीर हालत में भर्ती कराया!

हरिपथ:पंडरिया-20 जुलाई विकासखण्ड के ग्राम दुल्लापुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य संकट ने प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है। विद्यालय के 8 विद्यार्थियों का डायरिया से पीडित होने का मामला प्रकाश में आया है। गम्भीर रूप से पीड़ित चार युवतियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दूषित पानी और भोजन पर संदेहप्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि दूषित पानी और भोजन के सेवन से विद्यार्थियों में डायरिया फैला सकता है!

विद्यालय परिसर में स्वच्छ पेयजल और भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासनिक सक्रियतासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विद्यार्थियों का उपचार जारी है। ग्रामीणों ने विद्यालय में पानी और भोजन के नमूने जांच हेतु मांग किये हैं।स्थानीय प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
नीतिगत दृष्टिकोण-विद्यालय स्वास्थ्य निगरानी: आवासीय विद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य जांच अनिवार्य की जाए, पेयजल सुरक्षा: विद्यालयों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित हो।भोजन गुणवत्ता नियंत्रण: भोजन वितरण से पहले गुणवत्ता जांच की व्यवस्था हो।स्वास्थ्य शिक्षा: विद्यार्थियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता दी जाए।ये सब जांच का विषय है।
दुल्लापुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में डायरिया का प्रकोप केवल एक स्वास्थ्य संकट नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण शिक्षा संस्थानों में स्वास्थ्य सुरक्षा की कमजोरियों को उजागर करता है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे विद्यार्थियों के जीवन और शिक्षा दोनों पर गंभीर असर डाल सकते हैं?

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के 8 युवतियों को डायरिया के चपेट में आये तो पहले तो स्थानीय स्तर पर दिखाया गया जब चार युवतियों की स्थिति बिगड़ी तो आनन फानन में पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेत्रु भर्ती कराया गया। शिक्षाधिकारियों ने अस्पताल पहुँचकर पीड़ितों का हालचाल जाना।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार बच्चियों से मिला हूं जो स्थिति नॉर्मल है, अभी आवासीय विद्यालय पहुंचकर मामले का संज्ञान लेंगे एवं मामले की जांच की जायेगी।
अधीक्षक कामिनी जोशी ने बताया कि कुल आठ युवती डायरिया से पीड़ित रहे,जिसमें चार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,अब वह ठीक है। चार का उपचार दुल्लापुर में करवाया गया।