गांजा के अवैध खेती करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…

हरिपथ:जरहागाव-28 जून पुलिस ने दबिश देकर ग्राम अमोराके बाडी में अवैध रूप से गांजा उत्पादन करते हुये आरोपी से 3.650 किलोग्राम गांजा का पौधा कीमती 15 हजार जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 20(ए) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

थाना जरहागांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अमोरा में एक व्यक्ति मनियारी नदी के किनारे अपने सब्जी बाडी में अवैध रूप से गांजे का पौधा लगाकर अवैध मादक पदार्थ का उत्पादन कर रहा है कि सूचना पर, मुखबीर सूचना तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही हेतु ग्राम अमोरा संदेही के बाड़ी मे रेड कार्यवाही किया गया जिसमें रेड कार्यवाही के दौरान 03 नग मादक पदार्थ गांजे का हरा पौधा पत्तीदार उगा हुआ मिला, जिसके संबंध में भैयालाल धुरी से बारिकी से पूछताछ किया गया एवं गवाहों से पौधों के पत्ती को रगडकर सुंघवाकर पहचान करवाया गया जो मादक पदार्थ गांजे का हरा पौधा होना पाये जाने पर गांजे के 03 नग हरे पौधे को गवाहों के समक्ष जड़ सहित उखडवाकर बरामद आरोपी भैयालाल धुरी से जप्त किया गया, जिसका कुल वजन 3.650 किलोग्राम किमती करीबन 15000 रूपये का होना पाये जाने पर आरोपी भैया लाल धुरी पिता स्व. विश्राम धुरी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम अमोरा थाना जरहागांव जिला मुंगेली को दिनांक 27.06.2026 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन बॉज’’ के तहत अवैध रूप से मादक पदार्थ शराब एवं गांजा तस्करी व नशा का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है।
मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत थाना जरहागांव अंतर्गत ग्राम अमोरा में मनियारी नदी किनारे अपने बाड़ी में अवैध मादक पदार्थ गांजा उत्पादन करने वाले आरोपी को जरहागांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक शोभा यादव थाना प्रभारी जरहागांव, प्रशिक्षु उप निरी. हर्षा वर्मा, महेश राज, भुवन चतुर्वेदी, पेखन गेंदले, बसंत पैकरा एवं उमेश सोनवानी की भूमिका रही।