11 बकरा-बकरियों की संदिग्ध अवस्था मे मौत, दो की हालत गम्भीर, पुलिस जांच में जुटी..

हरिपथ:लोरमी-23 जून(नंदकुमार यादव की रिपोर्ट) क्षेत्र के चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरहा खार में 11 बकरा बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दो की हालत गम्भीर बताया जा रहा है। मृत जानवरों में पांच गर्भावस्था में बताया ज रहा है। पीड़ित तीनों किसानों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है, पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की विवेचना में जुटी है।


मिली जानकारी के अनुसार चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्फी निवासी बिसाहू राम यादव पिता लालजी यादव, पांच नग बकरी एक नग बकरा, सुरेंद्र यादव पिता भगवत यादव चार नग बकरी एक नग बकरा, बाबूलाल यादव पिता बनवाला यादव एक नग बकरी मालिक किसान में 23 जून को थाना में रिपोर्ट दर्ज किया,कि डूमरहा खार में 11 बकरी बकरियां संदिग्ध परिस्थिति में एक ही खेत मे पांच दस फिट के अंतराल में एक के बाद एक मृत्यु हो गई है।


किसानों को उस गहरा आघात लगा उनकी आर्थिक रोजगार के साधन भी छिनने से आर्थिक क्षति पहुँची है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह प्रतिदिन के अनुसार एक ही परिवार के तीनों किसान बिसाहू, सुरेंद्र एवँ बाबूलाल यादव अपने लगभग 70 बकरी बकरियों की झुंड को चराने ग्राम चिल्पी से डुमराहा कर ले गए थे अचानक वहां बकरियां पानी पीने के बाद धीरे-धीरे एक के बाद एक 11 बकरियों की लाश बिछ गई। दो बकरियों की घटना स्थल बीमार अवस्था मे है। बकरियों में पांच गर्भावस्था में जिससे किसानो को बड़ी आर्थिक क्षति हो रही ही। पीड़ित किसानों ने गांव वालों एवं परिजनों को सूचना देकर घटना से अवगत कराया एवं थाना में पहुंचकर उक्त मामले की जांच के लिए रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पहुंचकर बकरियों के मालिक किसानों की बयान दर्ज कर मृत बकरियों की पीएम करने पशु चिकित्सक को सूचित किया गया है। गौरतलब है,कि बकरियों की मृत्यु कैसे हुई,?क्यो हुई?किन परिस्थितियों में हुई ये जांच का विषय है?

पुलिस ने बताया कि बकरियों के पंचनामा कर पीएम की तैयारी किया जा रहा है, बकरियों की मौत का कारण फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चिल्फी थाना प्रभारी रघुवीर लाल चंद्रा ने बताया कि प्राथी की सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुँचकर जाँच में जुटी है।