उत्सवखाद्य विभागन्यूजभाजपायोजनाराजनीतिलोरमीस्वास्थ्य विभाग

डिप्टी सीएम अरुण साव ने श्रमिकों का सम्मान कर जीवनदीप समिति का लिये बैठक, प्रदेश स्तरीय उचित मूल्य संचालक सम्मेलन में किये शिरकत:दिए भवन की सौगात..

हरिपथ:लोरमी1 मई- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने  अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिक महिला पुरुषों  का श्रीफल एवं गमछे से सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर श्री साव ने कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम से ही विकास की मजबूत नींव तैयार होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की प्रगति श्रमिकों के बिना संभव नहीं है। श्रमिकों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने प्रदीप अग्रवाल राइस मील में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत श्रमिकों को 10 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने नए श्रम कानून लागू कर श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है। कार्यस्थल और परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। सरकार की योजनाओं का लाभ पंजीकृत श्रमिकों को मिल रहा है और अपंजीकृत श्रमिकों को भी जोड़ने के प्रयास जारी हैं।

श्री साव ने कहा कि सरकार गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी योजना से मदद दी जा रही है। उन्होंने सभी से मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर हर परिवार सम्मान से जीवन व्यतीत कर सकता है।

*इन श्रमिकों का हुआ सम्मान*

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने देवराम, रामकुमार निषाद, मोती , रणजीत गोड़ , ओमप्रकाश धुर्वे , ब्यास मरावी , योगेश जायसवाल , अमर यादव , मधु सेमरीया , सोमा बाई , पूर्णिमा बाई , नरेश यादव , सती बाई , अजय जायसवाल जी का सम्मान किया। 

बरसात से पूर्व एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाएं मेगा स्वास्थ्य शिविर- उपमुख्यमंत्री  साव

लोरमी-नगर के  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित 50 बिस्तर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल में आज जीवन दीप समिति की साधारण समिति की बैठक उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक से पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था एवं गार्डन की हरियाली की सराहना की। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

     बैठक में एजेंडावार चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुधार हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जीवनदीप समिति के कर्मचारियों के मानदेय में पांच वर्ष पूर्ण होने पर प्रतिमाह 2000 रुपये वृद्धि की स्वीकृति दी गई। साथ ही अस्पताल के सोलर सिस्टम की मरम्मत, बैटरी बदलने एवं जनरेटर सुधार के लिए डीएमएफ मद से प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर मुंगेली को भेजने के निर्देश दिए गए।

    उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में नए पेइंग वार्ड निर्माण के लिए अपने विधायक मद से 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। वहीं डीएमएफ मद से शव वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिए गए। निर्माणाधीन ब्लड बैंक एवं इंटीग्रेटेड लैब को शीघ्र पूर्ण करने तथा 50 बिस्तर अस्पताल को 100 बिस्तर में उन्नत करने के लिए अतिरिक्त भवन स्वीकृति हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। इसके लिए सहकारिता विभाग के पुराने गोदाम की भूमि स्वास्थ्य विभाग को आबंटित करने की प्रक्रिया तेज करने कहा गया।

     इसके अलावा बरसात से पूर्व एटीआर क्षेत्र के गांवों में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, खुड़िया बांध के पार स्थित गांवों के लिए बोट एम्बुलेंस प्रस्ताव तैयार करने तथा अस्पताल की सुरक्षा के लिए रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और दो सुरक्षा गार्ड रखने की स्वीकृति दी गई। उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल से अनावश्यक रिफरल केस को कम करने पर भी जोर देते हुए मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर  जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, गुरमीत सलूजा, सभापति आलोक शिवहरे, एसडीएम अजीत पुजारी, डीपीएम गिरीश कुर्रे, बीएमओ डॉ जीएस दाऊ सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं भूमिका महत्वपूर्ण : डिप्टी सीएम अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संघ के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा

डिप्टी सीएम अरुण साव ने 10वीं-12वीं टॉपर अंशुल और चैतुराम का कराया मुंह मीठा, कहा – प्रदेश में बढ़ाया लोरमी का मान

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज लोरमी के मानस मंच में आयोजित प्रदेश स्तरीय शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता एवं संचालक संघ के सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मलेन में उन्होंने संघ को सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी व प्रभावी बनाने का श्रेय दिया। साथ ही उनके 6 मांगों पर गंभीरता से चर्चा का आश्वासन दिया और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

श्री साव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली आम जनता के जीवन से सीधे जुड़ी हुई व्यवस्था है। आप हितग्राहियों तक समय पर राशन पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए आपकी सभी मांगों को गंभीरता से लिया है।

उन्होंने कहा कि उचित मूल्य दुकान संचालक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हजारों परिवारों के खाद्यान्न वितरण की जिम्मेदारी निभाते हैं। यह केवल एक कार्य नहीं है, यह सामाजिक दायित्व है। आप सभी की सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्ती भूमिका है और लोगों के भरोसे को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल , नितेश अग्रवाल , झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश श्रीवास , सहसंयोजक सुनील सोनी , संयोजक गोपाल डड़सेना , बनवारीलाल अग्रवाल , पवन अग्रवाल , सुकेश गुप्ता , तनमय अग्रवाल , आनंद श्रीवास , लक्ष्मी गुप्ता , सोहन डड़सेना , धनीराम ढीमर , नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा , जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह , जिला पंचायत सभापति अनिता साहू , जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा , मंडल अध्यक्षगण सुशील यादव , दिनेश कश्यप , राजेंद्र साहू , लेखराज ठाकुर, रामेश्वर बंजारे , पार्षद विश्वास दुबे , डॉ उदय जायसवाल, संतोष साहू , विक्रम, राजकुमार , बंटी , अनिल सलूजा , दुष्यंत खत्री , रिंकू सलूजा , दिनेश साहू , प्रदीप मिश्रा , संदीप सोनी , माधव तिवारी , तामेश्वर साहू , सुरेश श्रीवास , विनय साहू , रामेश्वर बंजारे, डॉक्टर अशोक जायसवाल , रामदुलारी , पूर्णिमा यादव,, घनेंद्र राजपूत , अंजना देवी दास जी, रितेश दुबे , अनिल सलूजा , नरेन्द्र खत्री , दुष्यंत खत्री , दिनेश साहू  प्रदीप मिश्रा ,, रामेश्वर साहू, रामअवतार , नटवरलाल , महाजन जायसवाल , सुरेश , हीरा साहू , मुकुट तिवारी , विलास साहू  एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

श्री साव ने कहा कि आपके कमीशन वृद्धि, क्षतिपूर्ति सहित 6 मांगों की स्थिति की जानकारी ली गई है। इन मांगों को वित्त सचिव को भेजा गया है और संबंधित विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई है। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार गरीब, किसान और महिलाओं के हित में लगातार निर्णय ले रही है।

उप मुख्यमंत्री ने संघ के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की, जिससे उपस्थित सदस्यों में उत्साह देखा गया।

गौरतलब है उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में 10वीं बोर्ड टॉपर अंशुल शर्मा एवं 12वीं की मेरिट सूची में 8वां स्थान प्राप्त करने वाले चैतुराम साहू के घर पहुंचकर उनका मुंह मीठा कराया। इस सफलता के लिए बधाई दी और दोनों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, मेरिट में स्थान बनाकर प्रदेश में लोरमी का मान बढ़ाया है। दोनों अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Latest