अवैध उत्खननज्ञापनन्यूजपुलिसलोरमीवनविभागवनांचलवाहन

झिरिया में वनरक्षकों से मारपीट मामला: ग्रामीणों ने निष्पक्ष जाँच की माँग! सौंपा कलेक्टर, एसपी, डीएफओ के नाम ज्ञापन..

हरिपथ:लोरमी13अप्रैल अवैध उत्खनन कर वनरक्षकों से बेरहमी से मारपीट मामले में पुलिस ने दो ग्रामीणों के ऊपर जुर्म दर्ज किया है। मामले में झिरिया के ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच करने  जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,  एवं वनविभाग के डीएफओ के नाम स्थानीय अलग-अलग कार्यालय में पहुँचकर  कांग्रेस नेताओं के साथ ग्रामीणों ने ज्ञापन सौपा है। 

सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने उल्लेख किया है,कि घटना दिनांक 10-4-26 शुक्रवार की रात-एवं शाम के बीच लगभग 8 बजे की है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत  ग्राम में 117-आवास स्वीकृत हुआ है, उन्ही आवास बनाने हेतु रेट ला रहे थे, बीट प्रभारी को पूछकर रेत का परिवहन करते हैं। किन्तु घटना के दिन अन्य वन क्षेत्र के बीट गार्डो के द्वारा उनके ट्रेक्टर को रोका गया। उनको ग्रामीणों ने बीट गार्ड  नेताम से पूछकर गये थे, इतने में दो अन्य बीत गार्ड व्दारा  भरी हुई ट्रेक्टर को चलाते लाकर खड़ा दिया गया।

अन्य बीट गार्डो के द्वारा दो लाख  की मांग करने बड़ा आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इस बात पर वहा विवाद की स्थिति निर्मित हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है,कि नशे की हालत में बिट गार्डो ने महिलाओं से गाली गलौच कर मारपीट का भी किया गया है! जो जाँच का विषय है।  

गौरतलब है,की मामले अब राजनीति रूप लेते दिख रहा है,मामले में कांग्रेस ग्रामीणों के साथ खड़े दिख रहे है। मामले में पुलिस से पहले से ही पीड़ित वनरक्षक की रिपोर्ट पर दो आरोपी के ऊपर जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है। 

 इस अवसर पर कांग्रेस के जिला महामंत्री मनीष त्रिपाठी,  डिंडौरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामस्वरूप श्याम , दुर्गेश, ओमप्रकाश सवाना बाई बैगा, रोशनी, कुन्ती बाई बैगा, राधा , रजनी, राधा, अमोला, परमेश्वर, करीना जोनिया,,कर्माहीन,फुलवरीया, सवनी,समात,राजकुमारी,राजमली ठगईया, संतोषी ,जेठु गेंदराम ,खेलु गोंड, लामी-बहि ध्रुव, रानी यादव,रजनी यादव, ललित यादव, सुरतम्ती , रईती,बुधवारा , चैती, शुकरी, हीमा, लोहरी, सुखीराम, ओम प्रकाश ,दुर्गेश, बुधराम,सुकता, खेदुराम,सतलु ,राजकुमार ,पलधुरिया, सन्लराम , चेतराम, गोंडुराम,तिहार सामिल है।

मनीष त्रिपाठी जिला महामंत्री कांग्रेस ने कहा कि ग्रामीणों के साथ न्याय किया जाये। प्रशासन जल्द कार्यवाही करें,नही तो आगे जनांदोलन के लिए कांग्रेस बाध्य होगा।  

वनविभाग एसडीओ दशांश सूर्यवँशी ने कहा कि ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है,डीएफओ के निर्देश पर जांच समिति गठित कर जाँच में तथ्य सामने आयेगा, उस पर कार्यवाही होगी।

एसडीओपी हरविंदर सिंह ने कहा कि मामले में पहले से ही अपराध कायम है। जिसमें पुलिस कार्यवाही कर रही है। ज्ञापन में जांच के बाद ही कुछ निष्कर्ष में पहुँचा जा सकता है। 

Latest