
हरिपथ:बिलासपुर-1 अप्रैल प्रथम खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 मलखंभ में भाग लेने छत्तीसगढ़ टीम रवाना हो गई है। इस गेम्स में मलखंभ खेल भी सम्मिलित है जो कि अंबिकापुर सरगुजा के गांधी मैदान में 02 से 4 अप्रैल तक सम्पन्न होगा जिसमें भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की महिला – पुरुष टीम जो इस प्रकार है।
महिला टीम के खिलाड़ियों के नाम-अनिता गोटा,दुर्गेश्वरी कुमेटी सरिता पोयम,संतय पोटाई,मोनिका पोटाई, डिम्पी सिंह एवँ पुरूष टीम के खिलाड़ियों के नाम
मानू धुुरूव,राजेश कोर्राम,राकेश कुमार वरदा,मोनू नेताम,मगड़ू पोड़ियम,आयुष सिंह सिदार।

छत्तीसगढ़ मलखंभ टीम के लिए मनोज प्रसाद, पुरूष कोच-पूनम प्रसाद महिला कोच व
बिसन कसेर ,मैनेजर बनाए गये हैं।
उक्त प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के सचिव डा.राजकुमार शर्मा को प्रतियोगिता प्रबंधक एवं राज्य समन्वयक बनाकर दी है।
साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य से प्रेमचंद शुक्ला, अनिल सिंह, पुष्कर दिनकर, अकलेश कुमार नारंग,कृष्णा प्रसाद यादव तकनीकी अधिकारी बनाये गए हैं।
विदित हो कि गत कई वर्षों से छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया एवं बीच गेम्स आदि के दोनों वर्गों में विजेता रही है और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय पटल पर अंकित करा दिया था इस बार भी छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम विजेता बनकर छत्तीसगढ़ का नाम बरकरार रखने में कामयाब रहेगा।
छत्तीसगढ़ मलखंभ टीम को केन्द्रीय शहरी आवास राज्य मंत्री व सांसद तोखन साहू, खेल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अरूण साव , सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा क्षेत्र, खेल संचालक तनुजा सलाम ,सहायक संहायक संचालक ए एक्का,गिरीष शुक्ला,शिवराज साहू,टी एन रेड्डी, क्रीड़ा अधिकारी,अनिल टाह,संरक्षक मलखंभ संघ ,डा राज कुमार शर्मा, महासचिव, विरेन्द्र तिवारी, बिसन कसेर,उपाध्यक्ष द्वय,अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष, डा.प्रमोद यादव,मिलीन्द भानदेव,विशाल दुबे,पुष्कर दिनकर,मनोज प्रसाद, प्रशांत तिवारी, किशोर कुमार वैष्णव, राजा सरकार , मृणाल मूलै ,कमल निकुंज,हरप्रसाद कैवर्त आदि पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।



