लापरवाही:नगोई बाईपास में मरी हुई मुर्गी को नोचते कुत्ते से सहमे लोग!

हरिपथ:तखतपुर (टेकचंद कारड़ा) बाईपास में मरी हुई मुर्गियों को खुले में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। लावारिस कुत्ते मरी हुई मुर्गियों को नोच नोच कर आहार बना रहे है! बिलासपुर में बर्ड फ्लू के प्रशासन ने सख्ती से निपटने मरी हुई मुर्गियां को दफना दिया था। अब खुले में मरी हुई मुर्गियां ऐसी लापरवाही से क्षेत्र के लोगो में दहशत पैदा करने वाला है!

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले बिलासपुर में पहले बर्ड फ्लू अब इसका असर तकतपुर में भी दिखने लगा है,समीपस्थ ग्राम नगोई बाईपास जो तखतपुर से नगोई जाने के लिए नया बाईपास बना है ,मुख्य मार्ग से सिर्फ आधा किलोमीटर के पहले ही किसी ने एक बोरी भरी हुई मृत मुर्गियों को बीती रात फेंक कर चला गया है,

रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मरी हुई मुर्गियों को बोरी में भरा हुआ देखा और आसपास कुत्ते मुर्गियों को खा रहे थे! बर्ड फ्लू का खतरा तखतपुर में आने से मुर्गी पालन और उसके व्यापार में भी फर्क पड़ेगा इसके अलावा मुर्गी खाने वालों को भी फर्क पड़ेगा। ग्रामीणों ने त्वरित कार्यवाही की मांग किये है। आसपास क्षेत्र में लगभग चार-पांच मुर्गी फार्म हाउस है,जिसको लेकर ग्रामीणों ने भय व्यपाप्त है। गौरतलब है,की बिलासपुर में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद ऐसी लापरवाही लोगो मे सिहरन पैदा करता, मरी हुई मुर्गियां मुख्य मार्ग में क्यो फेंका एवं कौन छोड़ा किसलिए फेंका ये जाँच का विषय है।




