
हरिपथ:लोरमी–23 मार्च जिला मार्ग ग्राम बंधवा पुलिया के पास अचानक बाराती (कार)गाड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगने से हड़कंप मच गया। वाहन में दूल्हा-दुल्हन एवं परिजनों ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। बड़ा हादसा होने टल गया। इससे परिजनों ने राहत की सांस लिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने दमकल को बुलाकर जलती कार में आग को बुझाकर काबू पाया गया। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे है।


लालपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बेमेतरा से विवाह करने लोरमी क्षेत्र के ग्राम मोहतरा तेली साहू परिवार में शादी करने आये थे,विदाई के बाद लौटने के दौरान 23 मार्च की सबुह लगभग 8 बजे ग्राम बोधापारा मुख्य मार्ग में सफर के दौरान दूल्हा-दुल्हन सवार कार में अचानक आग लगने से कार में सवार लोग हड़बड़ाए तुरन्त चालक की सूझबूझ से वाहन से कूदकर जान बचाये। गौरतलब है,कि कार में आग कैसे लगी के क्यो लगी ये जाँच का विषय है।


बताया जा रहा है, कि उक्त कार में तुरन्त ही आग भीषण रूप लेकर धुंधु कर जलने लगा। ग्रामीणों ने जिसकी सूचना लालपुर थाना प्रभारी सुंदरलाल गोरले को दिया। पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर दमकल बुलाकर जलती कार को बुझवाकर स्थल को सुरक्षित किया। इस दौरान कुछ समय के लिए मार्ग आवागमन के बाधित रहा, जिसे पुलिस ने दुरुस्त किया।



