पथरिया जनपद पंचायत के पांच जनपद सदस्यों ने गौण खनिज राशि दिलाने संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…..

हरिपथ ◆ मुंगेली / पथरिया◆ 4 अगस्त को जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत पांच जनपद सदस्यों ने 15 वित्त एवं गौण खनिज की राशि को अपने क्षेत्र में आबंटन दिलाने, 05 जनपद सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है,की 2023-24 15 वित्त एवं गौण खनिज की राशि अपने क्षेत्र में विकास के लिये सामान्य ढंग से राशि आबंटित नहीं किया जा रहा है? उनन्हों आरोप लगाया कि इसके पूर्व भी 05 जनपद सदस्यों जो कांग्रेस समर्पित है, करके कम राशि दिया जाने का आरोप लगाया है? उक्त राशि के आबंटन नही होने वे अपने- अपने क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं कर पा रहे है।

उन्होंने बताया कि बार बार यह लोग जनपद अध्यक्ष पथरिया और जनपद पंचायत सी.ई.ओ. से निवेदन करने के बाउजूद हम हमारे हक से वंचित किया जा रहा है? जब इनकी बाते कोई बात नहीं सुना तो वे जिला कलेक्टर से गुहार लगाने पहुँच गए।
पांच जनपद सदस्यों ने मामले में मिलीभगत का आरोप लगाया है!
अपने हक और अधिकार की राशि को सम्मानपूर्वक दिलवाने बतौर ज्ञापन रवि प्रकाश वर्मा, मीना नवरंग ,पुष्पा घृतलहरे ,रुखमणि साहू ,उदय मरकाम सामिल है।

मामले में संयुक्त कलेक्टर अजीत पुजारी ने जनपद सीईओ को जांच कर आवेदन प्रस्तुत करने को निर्देश दिए है।। पथरिया जनपद सीईओ ने बताया की इस तरह की कोई राशि नहीं आया। पता नही है।