CG-Newsनगरी निकायपुलिसयातायातयोजनालोरमीविकसित भारतविकास कार्यसड़कसफलता

डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात-लोरमी नगर की सुरक्षा के लिए चौक-चौराहों में लगेंगे 45 लाख के लागत से सीसीटीवी…

हरिपथलोरमी– उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी नगर की सुरक्षा के दृष्टि एव सीसीटीवी से अपराधियों और सड़क दुर्घटनाओं के बारे में मिलेगी सटीक जानकारी, कानून व्यवस्था दुरुस्त करने बड़ी सौगात नगरवासियों के प्रदान किये है।अटल संकल्प पत्र के वादे को निभाते हुये,45 लाख स्वीकृति प्रदान किये है,जो विभिन्न चौक चौराहे  सीसीटीवी लगेंगे। जनसेवक अरुण साव ने लोरमी की जनता से किया वादा निभाया रहे है।

श्री साव ने कहा नगर के विभिन्न चौक-चौराहों में सीसीटीवी लगाने की स्वीकृति प्रदान की है। कैमरे लग जाने से सड़क दुर्घटनाओं की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इससे पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में भी मदद मिलेगी। वहीं सीसीटीवी की सहायता से तत्काल कार्रवाई होने से अपराधों में कमी आएगी। 

नगरीय निकाय मंत्री श्री साव ने बताया कि, लोरमी नगर को सुरिक्षत बनाने के लिए 45.47 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही नगर में कैमरे लग जाएंगे। हमने निकाय चुनाव के दौरान अटल संकल्प पत्र में जनता जनार्दन से सीसीटीवी लगाने का वादा किया था, जिसे हम पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, बीजेपी संकल्प पत्र के कार्य को पूर्ण करने तेजी से अग्रसर है। भाजपा जो कहती है, वो जरूर करती है।  

गौरतलब है कि, अरुण साव ने लगातार लोरमी नगर पालिका के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने 14 महीने के कार्यकाल में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए हैं, जो अकल्पनीय है। वहीं कई कार्य प्रगतिरत है। श्री साव ने कहा कि, आने वाले समय में लोरमी में अनेक विकास कार्य होंगे, जिससे शहर की दिशा और दशा बदल जाएगी। बड़ी योजना से लोगो मे हर्ष व्यपात है।

error: Content is protected !!