क्राईम /पुलिसन्यूजबिलासपुरसीपत

चरित्र शंका में पत्नि को चूहामार दवा पिलाकर हत्या का प्रयास:आरोपी पति गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

हरिपथ:बिलासपुर/ सीपत– 5 मई पत्नी पर चरित्र शंका कर हत्या करने के नियत से चूहा मार दवा पिलाने वाले आरोपी पति को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में हत्या एवं मारपीट का प्रकरण दर्ज है। आरोपी को  न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपीरामरतन सूर्यवंशी पिता पुनीराम सूर्यवंशी उम्र 65 साल निवासी ग्राम मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर।


पुलिस ने मामले का संक्षिप्त विवरण बताया कि प्रार्थिया दिनांक 04.05.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसका पति रामरतन सूर्यवंशी चरित्र शंका कर प्रार्थिया को हमेशा मारपीट लड़ाई झगड़ा करता था। दिनांक 08.04.2026 को सुबह करीबन 08.00 बजे इसका पति रामरतन घर में बहुत चूहा हो गये है, कहकर चूहा मारने की दवाई लेकर आने बोलने पर प्रार्थिया गांव के किराना दुकान से चूहा मारने की दवाई खरीद कर घर आयी। उसके बाद इसका पति रामरतन, प्रार्थिया को कुमीहा खार से लकडी लेकर आते है कहकर ले गया और प्रार्थिया को जबरदस्ती चूहा मार दवाई को खिला दिया

जिससे प्रार्थिया बेहोश हो गयी थी जिसे ईलाज हेतु सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था तीन दिन बाद होश आने पर घटना की बात को अपने लडका को बतायी है। प्रार्थिया की पति रामरतन सूर्यवंशी द्वारा, प्रार्थिया की हत्या करने की नियत से चूहा मार दवाई को जबरदस्ती खिलाया है यदि प्रार्थिया की समय पर ईलाज नहीं होता तो प्रार्थिया की मृत्यु हो जाती, कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, थाना प्रभारी सीपत द्वारा हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी रामरतन सूर्यवंशी की पता साजी कर आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर हिकमतअमली से पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को अपराध घटित स्वीकार करने पर आरोपी रामरतन सूर्यवंशी पिता पुनीराम सूर्यवंशी उम्र 65 साल निवासी ग्राम मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    Latest