मुंगेली/लोरमी

Police action– तीन फरार स्थायी गिरफ्तारी वारंटी व एक अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश..

हरिपथ~ मुंगेली / लोरमी 5 अक्टूबर उच्चाधिकारियों की निर्देशन पर थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर स्थायी गिरफ्तारी वारंटी तामिली हेतु अभियान चलाया गया।जिसमे तीन फरार आरोपी एवं एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायलय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर  को बिलासपुर न्यायालय के (1) दा. प्र. क्र. 432 / 19 धारा 138 NIA के फरार स्थायी वारंटी कपिल कश्यप पिता रामनाथ कश्यप उम्र 43 वर्ष साकिन मोहतरा कुर्मी थाना लालपुर ( 2 ) दा. प्र. क्र. 97 / 18 धारा 138 NIA के फरार स्थायी वारंटी राजीव मिश्रा साकिन भीमपुरी (3) दा.प्र.क्र. 97/18 धारा 138 NIA के फरार स्थायी वारंटी सरिता मिश्रा साकिन भीमपुरी ( 4 ) लोरमी न्यायालय के दा.प्र.क्र. 441 / 18 धारा 304 (ए) भादवि के अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटी घनाराम लहरे पिता गंगुराम उम्र 55 वर्ष साकिन खम्हरिया थाना जरहागांव को न्यायालय पेश कर 03 स्थायी गिर. वारंटी व 01 अभियुक्त वारंटी तामिली की गई।

उक्त कार्यवाही मे निरी. राजेन्द्र मण्डावी, प्रशिक्षु डीएसपी जितेन्द्र कुम्भकार, प्र.आर. दिलीप साहू, बाली ध्रुव, शेषनारायण कश्यप आर. ईश्वर मरावी, अरूण साहू, रवि डाहिरे, से. गोकुल राजपुत की सराहनीय रहा।

error: Content is protected !!