विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों ने किया हड़ताल, चौबीस घण्टे काम नही करेंगे,पांच बिंदुओ की मांग….

हरिपथ ◆ लोरमी – मुंगेली जिला ठेका कर्मचारी संघ के आहवान पर 30 जून की सुबह 9:00 से 1 जून तक 24 घंटे के लिए हड़ताल पर चले गये। काम बंद कर चेतावनी के साथ कार्य किया बंद विद्युत विभाग के फील्ड वर्क कर्मचारी कार्य में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। फॉरेन क्षेत्र की फील्ड वर्क की समस्या ऑपरेटरों व अन्य कर्मचारी की हड़ताल की वजह से बहुत दिक्कतो से स्थानीय कर्मचारी जूझता रहा।

संघ की मांग घोषणा के अनुसार पांच बिंदुओं पर रहीं। 1.ठेका प्रथा पूर्ण रूप से बंद किया जाए।2 कर्मचारी को विभाग में समायोजन किया जाये। 3. जो कार्य से निकाले कर्मचारी को पुनः पर रखा जाए।4. दुर्घटना बीमा 15 लाख किया जाए। न्युनतम वेतन मान 18 हजार किया जाए। निम्न मांग को देखते हुए ठेका कर्मचारी संघ दिवस के लिए हड़ताल किया है। हड़ताल में ब्लाक के समस्त ऑपरेटर वन प्लस 2 कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर फ्यूज कॉल कर्मी इत्यादि ठेका कर्मी हड़ताल पर रहे। यह जानकारी देते हुए लोरमी ब्लाक अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया की सरकार हमारी मांग को जल्द पूर्ण करने आग्रह किया है।