अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य के समक्ष 46 ग्रामीणों ने कांगेस का दामन थामा, पार्टी के गमछा भेंटकर उनका स्वागत किये..

हरिपथ ◆ मुंगेली ◆ 6 जुलाई अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ्ग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल के समक्ष धनगांव एवं आसपास लगभग 46 ग्रामीणों ने कांगेस के रीति नीति से प्रभावित होकर ग्रामीण कांग्रेस में शामिल हो गए। रत्नावली ने इन ग्रामीणों का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशैली एवं विकास कार्य को देखते हुए वे कांगेस में आये है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों मुंगेली जिले में कांग्रेस द्वारा बूथ चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर कांग्रेस की जिला प्रभारी सीमा वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस, शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा एवं समस्त वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ्ग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल जोन प्रभारी के रूप में बूथ चलो अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को कांग्रेस से जोड़ने में जी जान से जुटी हुई हैं। वे अपने दायित्व वाले जोन के गांवों का निरंतर दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं एवं ग्रामीणों की बैठकें ले रही हैं। इसी क्रम में सुश्री कौशल ग्राम धनगांव पहुंची थीं, जहां उन्होंने जोन अध्यक्ष रघुराज सिंह श्रीनेत,सह प्रभारी भरत गिरी गोस्वामी,यशवंत पात्रे,सेक्टर प्रभारी राजेंद्र यादव व सह प्रभारी मोहन खांडेकर के साथ बूथ स्तरीय बैठक ली। सेक्टर – 10 के बूथ क्रमांक 80 व 81की इस बैठक में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा कि हमारी कांग्रेस पार्टी बलिदानियों की पार्टी है। देश के लिए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहुति दी है। हमारा संगठन देश को एकसूत्र में बांधे रखने में विश्वास रखता है।
कार्यकर्त्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार जनता के हित में बेहतरीन काम कर रही है। समाज के हर तबके के उत्थान के लिए सरकार ने बहुआयामी योजनाएं चला रखी हैं। इन योजनाओं के चलते आम आदमी, किसानों, गरीबों, मजदूरों, महिलाओं, अजा अजजा वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। फिर भी कई लोगों को हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। ऐसे वंचित तबके योजनाओं का लाभ दिलाना हम सब की ज़िम्मेदारी है।
कांगेस में शामिल होने वाले में रत्नावली ने बताया कि इंदु बंजारे, कांति कोशल, केशम कोसले, नीरा कोसले, गिरजा बंजारे, त्रिवेणी भास्कर, सिया भास्कर, सारिता भास्कर, ममता, शालिनी, मोहर बाई पात्रे, अमरीका गेंदले, बेदबाई, सुंती, सुकृता, पूर्णिमा सहित कुल 46 महिलाएं एवं पुरष कांग्रेस में शामिल हुईं।
इस दौरान पृथ्वीराज सिंह श्रीनेत, ग्राम चालान के नरेंद्र यादव व यशवंत यादव, राजीव युवा मितान क्लब के सचिव गोपी अनंत,सदस्य लप्पू पात्रे, ग्राम फंदवानी के मुकेश पात्रे, मालिक लहरे, बाबूलाल कोसले, मुन्नालाल जांगड़े, भरत पठारी, तारन दास कुर्रे, रुपदास चतुर्वेदी, सोनू श्रीवास समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।