अवैध शराबआबकारीक्राइमन्यूजमुंगेली/लोरमी/पथरिया/सरगांव

64.80 बल्क लीटर अवैध मदिरा, 40 किलोग्राम महुआ लाहन एवं एक मोटर साइकिल जब्त

हरिपथ:मुंगेली 11 सितंबर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार  माह अगस्त में आबकारी विभाग की टीम ने गश्त के दौरान प्राप्त सूचना एवं संज्ञान के आधार पर जिले के विभिन्न ग्रामों में छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा बरामद की तथा प्रकरण दर्ज किए।

आबकारी विभाग ने शिवकुमार यादव पिता अंतराम यादव, ग्राम भांठा, थाना फास्टरपुर, अजय कुमार पिता चतुर सिंह, ग्राम भटगांव, थाना-मुंगेली, देवा धूरी पिता श्रवण धूरी, ग्राम बरेला, थाना-जरहागांव, विकास साहू पिता घनश्याम साहू, ग्राम साल, थाना नवागढ़, जंगला कुमार पिता चौतराम, ग्राम साल्हेघोरी, थाना-लोरमी, रामफल पिता सहादुर, ग्राम कुकुसदा, थाना पथरिया, विजय जायसवाल पिता गौरीशंकर जायसवाल, ग्राम कोदवाबानी, थाना-लालपुर के विरूद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपियों के कब्जे मकान से देशी मदिरा प्लेन 42.80 बल्क लीटर एवं कच्ची महुआ शराब 22.00 बल्क लीटर कुल मात्रा 64.80 बल्क लीटर तथा महुआ लाहन 40 कि.ग्रा. एवं एक मोटर सायकल जप्त कर कब्जे आबकारी लिया गया।

गौरतलब है,की विभाग छोटे कोचियों के खिलाफ कार्यवाही कर वाहवाही लूटने में लगी है,इधर बड़े व्यापक पैमाने में अवैध शराब की तस्करों तक नही पहुँच से दूर क्यो ? ,विगत कई वर्षों से लोरमी क्षेत्र के ग्राम परसवारा के आश्रित ग्राम में लावारिस हालत में महुआ लहान एवँ अवैध शराब तो आबकारी विभाग पकड़ते आई है,लेकिन आजतक आरोपी नही पकड़े गए जो जाँच का विषय है। अभी इस क्षेत्र में महुआ शराब गाँवो में बनाया एवं बेचा जाता है,लेकिन विभाग से पहुँच से कोसो दूर ये बड़ा सवाल ??

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग द्वारा संबंधित आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Latest