गोंडखाम्ही स्कुल में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

हरिपथ:लोरमी-12 अगस्त गोंडखाम्ही में माँ त्रिवेणी स्कूल चोरी प्रकरण में बीट प्रणाली के तहत पुलिस ने तीन आरोपियों के कब्जे से चोरी गए कुल 13 नग लोहे के पाइप, अनुमानित कीमत ₹9,000/- बरामद कर गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।
लोरमी क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थी मलखम डाहिरे निवासी घोरबंधा (माँ त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही का प्रधान पाठक) थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 3 अगस्त को सुबह लगभग 07.30 बजे स्कूल खोलने पर स्कूल के पीछे स्थित स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ मिला, अंदर जाकर देखने पर स्टोर रूम में रखे 13 नग लोहे के पाइप, कुल कीमत लगभग ₹9,000/- गायब मिले, अज्ञात आरोपी द्वारा रात्रि में ताला तोड़कर उक्त सामान चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 337/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम ने बेसिक पुलिसिंग एवं तकनीकी आधार पर बीट प्रणाली के आधार पर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम गोंडखाम्ही के विक्रम यादव, आकाश घृतलहरे एवं राजू घृतलहरे के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि लोहे के राड ब्रिकी करने के लिये ग्राहक तलाश कर रहे है की सूचना पर तीनों संदिग्धों को अभिरक्षा में लेकर पृथक-पृथक पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों द्वारा दिनांक 02.08.2026 की रात्रि लगभग 08.00 बजे माँ त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार करने पर, आरोपियों द्वारा चोरी किए गए सामान को बंटवारा कर लिये थे जो आरोपी विक्रम यादव के कब्जे से 05 नग लोहे के पाइप, आकाश घृतलहरे के कब्जे से 04 नग लोहे के पाइप तथा राजू घृतलहरे के कब्जे से 04 नग लोहे के पाइप, इस प्रकार कुल 13 नग लोहे के पाइप, कीमत लगभग रूपये 9,000/-, गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर 1. विक्रम यादव पिता रामजी यादव, उम्र 25 वर्ष 2. आकाश घृतलहरे पिता उबारन दास घृतलहरे, उम्र 23 वर्ष 3. राजू घृतलहरे पिता उबारन दास घृतलहरे, उम्र 32 वर्ष तीनों निवासी गोंडखाम्ही को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध मे विशेष अभियान *‘‘ऑपरेशन बाज’ चलाते हुये अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर चोरी गये संपत्तियों की शत् प्रतिशत बरामदगी कर प्रकरण का निराकरण करने सख्त निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही के मार्गदर्शन पर लोरमी पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबिरों को सक्रिय किया गया।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव , उमेंद गोयल, पुहकल सिंह ठाकुर, चन्द्र कुमार ध्रुव, सत्येन्द्र बंजारा, जयप्रकाश, देवीचंद नवरंग, ईश्वर मरावी, कवि टोप्पो की भुमिका रही।