क्राईम /पुलिसन्यूजमुंगेली/ पथरिया

नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

हरिपथ:मुंगेली/पथरिया 17 मई पुलिस के द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी हिमेश घृतलहरे के विरूद्ध थाना पथरिया मे अपराध क्रमांक 85/26 धारा 137(2),64(1),87 बीएनएस 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत  गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पथरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनॉक 10/11.04.2026 की रात्रि मे प्रार्थिया अपने परिवार के साथ खाना खाकर आकर कर रही थी कि सुबह घर मे देखने पर इसकी नाबालिग पुत्री नही होने से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है,कि प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना पथरिया मे अपराध क्रमांक 85/2026 धारा 137(2) बीएनएस अपराध पंजीबद्व कर विवचेना पतासाजी मे लिया गया।

दिनांक 16.05.2026 को मुखबीर एवं तकनीकी सहायता से पुलिस टीम रायपुर भेजकर अपृहत नाबालिग बालिका को संदेही आरोपी हिमेश घृतलहरे निवासी पीपरलोड थाना सरगांव के कब्जे से बरामद कर पीड़िता का कथन कराया गया जो आरोपी हिमेश घृतलहरे के द्वारा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करना बतायी, पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कर पीड़िता को सकुशल परिजनों को सौंपा गया, प्रकरण मे धारा 87,64(1) बीएनएस 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी हिमेश घृतलहरे से पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका संबंधी होने से त्वरित दस्तायाबी कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक  नवनीत कौर छाबडा व उप पुलिस अधीक्षक  हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन मे थाना पथरिया पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अपृहता/पीड़ित बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर सफलता मिली।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे गिरिजा शंकर यादव थाना प्रभारी पथरिया, आर.राकेश बंजारे,हलीश गेदले,मनीष गेंदले का सराहनीय योगदान रहा।

Latest