
हरिपथ:लोरमी-20 अप्रेल नगर में दिल को झकझोर देने वाला मामला प्रकाश में आया है,जिसको देखकर लोगो की इंसानियत पर बड़ा सवाल खड़ा करता है? बेजुबान लावारिस डाग के सिर तक एक प्लास्टिक के डब्बे घुसा हुआ है, जो शहर के गलियों में पांच दिनों से ऐसे ही घूम रहा है,इससे बेजुबान को खाना तो दूर सांस लेने में भी तकलीफ देखी जा सकती है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। खबर चलने के बाद शाम को वनविभाग ने रेस्कयू कर कुते के सिर गला में फंसे डिब्बा को सुरक्षित छोड़ा।
नगर में विगत पांच दिनों से एक लावारिस कुत्ते के सिर तक एक प्लास्टिक का डिब्बा सिर में घुसे हालत में बेजुबान घूम रहा है। जिसको लेकर किसी ने मदद की खबरें सामने नही आई है। डॉग के सिर में आखिर कैसे प्लास्टिक का डिब्बा घुसा है,ये जांच का विषय है,जो अब उसके जान पर बन आई है। बताया जा रहा कि विगत पांच दिनों से ऐसे ही हालत में घूम रहा जो उसके लिए नासूर बनते जा रहा है।डॉग भूखे के साथ पानी पीने में भी असहज रहा।

क्या हम इतने निष्ठुर हो गए? जो बेजुबान को इस हालत में देखकर भी मदद नही कर पा रहे है। ये इंसानियत पर बड़ा सवाल तो खड़ा करता है,पर कहा गए शहर के पशु प्रेमी जो इनकी मदद यहाँ तक नही पहुँच पा रही है। सवाल ये भी आखिर इतना सकरा डिबा बेजुबान के सिर मव कैसे घुसा क्या ये मुमकिन है?की शरारत है,जो अब उसके जान पर बन आई है?
स्थानीय रेंजर एवं उच्चाधिकारियों ने मामले को सज्ञान लेकर कुत्ता के सिर एवं गले मे फंसे खबर चलने के बाद शाम को वनविभाग ने रेस्कयू कर कुते के सिर गला में फंसे डिब्बा को सुरक्षित छोड़ा।



