
हरिपथ:लोरमी– 24 मार्च क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर जारी है! ग्राम डिंडोल मुख्य मार्ग में एक बाईक सवार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। युवक के बाईक को टक्कर मारते हुए सिर के ऊपर से गुजर हैवी वाहन जिससे घटना स्थल पर सिर एवं शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना पर ग्रामीणों ने कर त्वरित कार्यवाही की मांग किये है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित हाईवा को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डिडौल मुख्य मार्ग में 24 मार्च को दोपहर 3 बजे सीजी 10 बीएम 3812 के हाइवा का चालक लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार युवक के ऊपर हैवी वाहन ने कुचलते हुए आगे बढ़ गया रफ्तार इतनी तेज रही की गाड़ी को रोकना मुनासिब भी नहीं समझ एवं ग्रामीणों ने तत्काल थाने में सूचित किया । जिसे पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को थाने में खड़ा किया गया। बताया जा रहा है, हादसा इतना भीषण रहा,की बाइक सवार युवक की के ऊपर चढ़ने से दर्दनाक मौत हो गई।

युवक की पहचान कुँज बिहारी राजपूत निवासी 35 वर्ष चन्द्रभूषण राजपूत नगरपालिक क्षेत्र मझगांव निवासी बताया जा है, नवरात्रि में ज्वारा कार्यक्रम में शामिल होने अपने ससुराल डिंडोल आया हुआ था,लौटने के दौरान मुख्य मार्ग में हादसे का शिकार हो गया।
गौरतलब है,क्षेत्र में बड़े पैमाने में विकास कार्य सड़क निर्माण हो रहे है,मालवाहक हैवी वाहन इस समय बेतबिब ढंग से ट्रिप लगाने के चक्कर मे तेज रफ्तार वाहन चालक लापरवाही देखने को मिल रही है,इससे लोगो मे भय व्यप्त है। तीसरी बड़ी घटना है,जिससे लोग नाराजगी प्रकट कर रहे है।

भीषण दुघर्टना देखकर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा,जिसे पुलिस ने शव को उठावाकर पंचनामा कार्यवाही एवं पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया गया। एसआई गणपति राव ने बताया कि मृतक के शव पंचनामा पीएम परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। दुघटनाकारित वाहन को जपत कर कार्यवाही में जुट गयी है।
ग्राम डिंडोल के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र साहू ने बताया जिस स्थल मुख्य मार्ग में हदसा हुआ है,मेन गेट के सामने वहाँ अतिक्रमण जिसको शिकायत के बाद भी नही हटाया जा रहा,अब घटना हो गया।
एसडीओपी हरविंदर सिंह ने बताया की बुधवार को हैवी मालवाहक वाहनों की बैठक लेकर यातायात नियम तोड़ने वाले एवं शराब सेवन कर गाड़ी चलाने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जायेगा। सड़क पर स्पीड ब्रेकर जल्द निर्माण होंगे।



