अचानकमारउपलब्धिग्राम पंचायतघोषणाजन-चौपालन्यूजपर्यटनराजनीतिलोकार्पणलोरमीवनविभागवनांचलवाहनविकसित भारतविकास कार्य

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अचानकमार में जनचौपाल: चार ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 25 लाख की घोषणा एवं एटीआर में पर्यटन के लिए पांच जिप्सी किये प्रदान…

हरिपथ:लोरमी-19 फरवरी उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं स्थानीय विधायक  अरुण साव ने गुरुवार को वनग्राम अचानकमार में जनचौपाल लगाकर अपने 8 ग्राम पंचायतों के परिवारजनों से सार्थक संवाद किया। इस दौरान उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुनकर उसका समाधान किया। वहीं कुछ आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री साव ने टाइगर रिजर्व में पर्यटन के लिए समूह को पांच जिप्सी प्रदान किया तथा चार ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव तीन दिवसीय असम दौरा समाप्त कर सीधे रायपुर एयरपोर्ट से वनग्राम अचानकमार पहुंचे। यहां क्षेत्र की बैगा आदिवासियों निवासरत  सियान, युवा और स्थानीय निर्वाचित जन प्रतिनिधियों सभी एक स्थान पर एकत्रित हुए थे। इस दौरान श्री साव ने गांव की माताओं बहनों के बीच सरकार की योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने जनचौपाल में लोगों की मूलभूत संबंधी समस्याओं को सुना और इन समस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 

श्री साव ने अपने परिवारजनों से सुखद चर्चा के बाद कहा कि, ऐसे जनचौपाल में लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करना और सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने का एक अच्छा माध्यम है। 

जनचौपाल में श्री साव ने अचानकमार टाइगर रिजर्व की ओर से पांच जिप्सी वाहन स्वयं सहायता समूह को पर्यटन के लिए उपलब्ध कराया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से टॉर्च का वितरण किया गया। उन्होंने अचानकमार में नवनिर्मित लोकमंच का ग्रामीणों के साथ लोकार्पण किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वन कर्मी का सम्मान किया गया। 

जनचौपाल में वनग्राम अचानकमार, छपरवा, लमनी, बिंदावर, कटामी, दानवखार, सिवलखार, टिलई डबरा, सारसडोल, बम्हनी, रंजकी सहित विभिन्न ग्रामों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लमनी, कटामी, छपरवा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपए और अचानकमार के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  श्रीकांत पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष  सुजीत वर्मा , जनपद अध्यक्ष  वर्षा विक्रम सिंह , जिला पंचायत सभापति रत्ना काटले , विनय साहू, गुरमीत सलूजा , मंडल अध्यक्ष  सुशील यादव, राजेंद्र साहू, दिनेश कश्यप , लेखराज सिंह ठाकुर,  संदीप सोनी, धनीराम यादव, प्रदीप मिश्रा , संदीप सोनी , विश्वास दुबे , सरपंच मीनादेवी अनंत , जनपद सदस्य सरस्वती मरावी ,  दिनेश साहू, संतोष साहू , घनेंद्र राजपूत,गयाराम साकत,डीएफओ यूआर गणेश ,एसडीएम अजीत पुजारी सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सरपंचगण, पंच गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एटीआर के शिवतराई में स्नीफर डॉग का सल्यूट

लोरमी– 19 फरवरी  अरूण साव उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का अचानकमार टाईगर रिजर्व के शिवतराई बैगा रिसार्ट में आगमन हुआ। उनके आगमन पर शिवतराई ग्राम के स्थानीय छात्रों द्वारा लोक पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से स्वागत किया गया। तत्पश्चात् सदा सो

हागी महिला स्व सहायता समूह सिवलखार द्वारा संचालित टाईगर केंटीन एवं सोविनियर शाॅप का निरीक्षण किया गया। सोविनिय शाॅप में सदा सोहागी महिला स्व सहायता समूह के महिला सदस्यों, रागिनी ध्रुर्वे (गोंडी आर्ट पेंटिंग) एवं  तान्या मरावी द्वारा अचानकमार टाईगर रिजर्व का प्रतीक चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया उसके उपरांत अचानकमार टाईगर रिजर्व अंतर्गत वनों एवं वन्यप्राणियों के सुरक्षा हेतु तैनात प्रशिक्षित वाईल्ड लाईफ स्नीफर डाॅग नीतू द्वारा सेल्यूट कर  का सम्मान किया गया, उनके द्वारा वाईल्ड लाईफ स्नीफर डाॅग द्वारा किये गये शर्चिंग कार्यों का सराहना किया गया।


तत्पश्चात्  अचानकमार टाईगर रिजर्व अंतर्गत वन प्रबंधन सिवलखार, अचानकमार एवं रंजकी द्वारा क्रय 05 नग योद्धा वाहन (महारानी) का संबंधित समिति के अध्यक्ष को चाबी सौंपकर शुभारंभ किया गया एवं अचानकमार टाईगर रिजर्व के अंतर्गत कार्यरत् स्पेशल टाईगर प्रोटेशन टीम को ट्रेक शू एवं टार्च वितरण किया गया तथा उपमुख्यमंत्री  अरुण साव द्वारा अचानकमार टाइगर रिज़र्व के वरिष्ठ महावत  शिवमोहन राजवाड़े को भी रिज़र्व के हाथियों के संरक्षण, देखभाल एवं कल्याण सुनिश्चित करने में उनके दीर्घकालीन एवं समर्पित योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
अचानकमार टाईगर रिजर्व में 05 नग नये योद्वा वाहन का  द्वारा शुभारंभ के उपरांत पर्यटकों को नये सफारी वाहन का लुफ्त उठा पायेंगें एवं अचानकमार टाईगर रिजर्व में पर्यटकांे की संख्या में वृद्वि होने से स्थानीय निवासियों को रोजगार के सुअवसर प्राप्त होगें।

error: Content is protected !!
Latest