किसानछत्तीसगढ़न्यूजलोरमी

अव्यवस्था पर कलेक्टर  के निर्देश पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों का एसडीम ने किया औचक निरीक्षण…

हरिपथ–लोरमी– 6 जनवरी क्षेत्र की जिला सहकारी बैंकों में लगातार मिल रही अव्यवस्था की शिकायत  पर आज कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम प्रवीण तिवारी ने बैंकों में औचक निरीक्षण कर किसानों से चर्चा कर व्यवस्था सुधार लाने बैंक मैनेजर को फटकार लगाई।

कलेक्टर  के निर्देश पर एसडीएम लोरमी द्वारा केंद्रीय जिला सहकारी  मर्यादित बैंक लोरमी, बोड़तरा एवं डिंडोरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। लोरमी बैंक में अव्यवस्था पाए जाने पर ब्रांच मैनेजर को फटकार लगाई गई और व्यवस्था सुधारने निर्देशित किया गया।

किसानों एवं बैंक मैनेजर से चर्चा करते sdm

प्रवीण तिवारी ने बैंक में दिव्यांग, महिला व बुजुर्गो को प्राथमिकता देते हुए सबसे पहले उनका काम करने की हिदायत दी गई।

एसडीएम द्वारा  बैंक स्टाफ को किसानों से किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई। इस अवसर पर अधिकरी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest