क्राईम /पुलिसनकबजनीन्यूजबिलासपुर

3 चोरी का खुलासा: तीन आरोपियों से 4 लाख 81 हजार के समान सहित गिरफ्तार

हरिपथ:बिलासपुर,21 पुलिस ने चोरी के तीन प्रकरणों का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, विधि से संघर्षरत एक अपचारी बालक को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर घरों का ताला तोड़कर चोरी करते थे चोरी  कुल ₹4,81,488/- कीमती चोरी की सामग्री एवं घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया।

बरामद सामग्री—

  1. 1 किलो 190 ग्राम चांदी के आभूषण
  2. 12 ग्राम सोने के आभूषण
  3. 02 नग मोटरसाइकिल
  4. 01 नग ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन
  5. ₹6,700/- नगद
  6. 01 नग लोहे का सब्बल, घटना में प्रयुक्त

कुल जप्त मशरूका कीमती — ₹4,81,488/-

गिरफ्तार आरोपी

  1. राहुल यादव, पिता दिनेश यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम घुटकू, महामाया पारा यादव मोहल्ला, कोनी, बिलासपुर।
  2. भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया, पिता स्व. इतवारी वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम घुटकू, बस स्टैंड के पास, कोनी, बिलासपुर।
  3. राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव, पिता सरजू प्रसाद यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम घुटकू, गोदामपारा, कोनी, बिलासपुर।
  4. एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक।

घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण एवं चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोनी  जितेंद्र गुप्ता द्वारा पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गए मशरूका की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

थाना कोनी क्षेत्र में दिनांक 18.08.2026, 10.09.2026 एवं 15.09.2026 को अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात आरोपियों द्वारा रात्रि के समय घरों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। प्रार्थियों की रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक 469/2026, 503/2026 एवं 512/2026, धारा 331(3), 305(a), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज संकलित कर उनका बारीकी से विश्लेषण किया गया। फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में अपचारी बालक द्वारा अपने साथियों राहुल यादव, भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया एवं राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव के साथ मिलकर उक्त तीनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना बताया गया।

इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा रात्रि के समय अंधेरे का फायदा उठाकर घरों का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने तथा सोने-चांदी के आभूषण, नगदी एवं अन्य सामान चोरी करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर तीनों प्रकरणों में चोरी गए 1 किलो 190 ग्राम चांदी के आभूषण, 12 ग्राम सोने के आभूषण, 02 मोटरसाइकिल, 01 ओप्पो मोबाइल फोन, ₹6,700 नगद तथा घटना में प्रयुक्त 01 लोहे का सब्बल, कुल ₹4,81,488/- कीमत का मशरूका बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी राहुल यादव, भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया एवं राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया। वहीं विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को किशोर न्यायालय, बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया।मामले में अपराध क्रमांक 469/2026, 503/2026 एवं 512/2026
धारा 331(3), 305(a), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवहीँ किया गया।थाना कोनी पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी के तीन प्रकरणों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी गए मशरूका की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है।

Latest