CG Crime-Policeकार्यवाहीन्यूजमुंगेली

चैनस्नेचिंग!!?   पुलिस ने 12 महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा …

शातिर महिला तो पुलिस के हत्थे तो चढ़ गये। आरोपियों से चोरी के सामान बरामद नही हुए

हरिपथ मुंगेली– 6 मार्च चातरखार में शिवमहापुराण कथा स्थल से 12 महिला आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि शातिर आरोपियों से कुछ भी बरामद नहीं होने के कारण प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो महिला आरोपियों को कथा स्थल से ही श्रद्धालुओ ने एक्टिविटी ठीक नही लगा तो पुलिस के हवाले किया था एवं 6 आरोपीयो को पेट्रोलिंग पार्टी ने हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कारवाई किया।इस प्रकार 27 फरवरी को कथा स्थल में तीन  महिलाओं को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजा गया । 

गौरतलब है, कि पुलिस  को इन महिला आरोपियों से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। जिसके कारण प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करना पड़ा।अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाखों के भीड़ में यह शातिर अपने कार्य बड़े स्फूर्ति से कार्य को अंजाम देते हैं ! और लुटे हुए कीमती वस्तुओं को गिरोह के अन्य सदस्य लेकर रफू चक्कर हो जाते हैं! इस तरह छत्तीसगढ़ में हुए यह कथा स्थल में भीड़ का फायदा उठाकर इन्होंने लाखों के माल को हाथ साफ किया ?इस कारण चोरी किए हुए आरोपी के हाथ से कुछ भी बरामद नहीं होता क्योंकि यह महिलाएं अन्य प्रदेशों से है इसलिए पुलिस के हाथ भी कुछ नहीं लगा। 

ये महिला आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे–  आरोपी में रोशनी कुमारी पति प्रीत चमार उम्र 22 वर्ष सा. मानिकपुर इलाहाबाद उ.प्र., संगीता चमार पति सतेन्द्र चमार उम्र 25 वर्ष सा. धर्मशाला गली इलाहाबाद उ.प्र.,  कुमकुम जाट पति किशन जाट उम्र 25 वर्ष सा. ढोलपुर कच्ची बस्ती राजस्थान,  सुनीता साहू पति हरिओम साहू उम्र 40 वर्ष सा. आमापारा रायपुर , जमुना पुरवले पति दादू पुरवले उम्र 50 वर्ष सा. पीपरशक्ति अकलतरी थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा,  सुनीता डेढहे पति शत्रुहन डेढहे उम 40 वर्ष सा. सा. पीपरशक्ति अकलतरी थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा , रानी फूलमली पति नरेश फूलमली उम्र 58 वर्ष सा. रेल्वे स्टेशन झांसी उ.प्र. , संजू साई पति सुनील साई उम्र 35 वर्ष सा. हरदी थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ , मैना देवार पति शिवभगत देवार उम्र 58 वर्ष सा. सकरेलीभाठा बाराद्वार जिला सक्ती सहित तीन अन्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

थाना प्रभारी टीआई गौरव पांडे ने बताया कि 12 आरोपी महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया। इनसे कुछ भी बरामद नहीं हुआ है, फिंगरप्रिंट लेकर नेशनल क्राइम को हमने इसकी जानकारी भेजी है। 

error: Content is protected !!