अचानकमारक्राईम /पुलिसखुड़ियान्यूजमनियारी नदीलापतालोरमीवनविभागवनांचल

युवक की लाश बांध के डुबान क्षेत्र में मिलने से फैली सनसनी!

हरिपथ:लोरमी– 29 सितम्बर वनांचल क्षेत्र के ग्राम छपरवा से गायब युवक की लाश खुड़िया बांध के डुबान क्षेत्र के मनियारी नदी में मिलने से हड़कम्प मच गया! पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खुड़िया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छपरवा निवासी शंकर 35 वर्ष पिता इतवारी बैगा की लाश मनियारी नदी डुबान क्षेत्र में सोमवार को देर शाम मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार 25 सितंबर को मृतक ग्राम छपरवा में मछली मारने मनियारी नदी में गया था, उसके बाद वह घर नहीं लौटा, परिजनों ने खोज खबर शुरू की लेकिन नहीं मिला। 29 सितंबर को देर शाम जमुनाही डुबान क्षेत्र मनियारी नदी के पास ग्रामीणों ने एक लाश देखकर खुड़िया चौकी सूचित किया।पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर,मृतक की पहचान ग्राम छपरवा निवासी शंकर बैगा 35 वर्ष  के रूप में किया। लाश की पंचनामा कर पीएम के लिए रवाना किया गया। डाक्टरों ने शव की स्थिति देखकर मंगलवार को सिम्स रिफर किया। 

चौकी प्रभारी दिलीप प्रभाकर ने बताया कि लाश स्थिति को देखकर लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

Latest