क्राईम /पुलिसन्यूजलोरमीसायकल

सात नग चोरी के सायकल सहित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

हरिपथ:लोरमी 13 सितंबर पुलिस ने क्षेत्र में सायकल चोरी करने वाले आरोपी को सात नग  साइकिल सहित  गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव से आकर शहर एवं आसपास छात्रों के सायकलो को निशाना बनता था।

 थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि प्रार्थी रोशन सिंह राजपूत पिता महेन्द्र सिंह राजपूत, निवासी वार्ड क्रमांक 9 मजगांव, थाना 11 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह जय इलेक्ट्रॉनिक दुकान, रानीगांव लोरमी में काम करता है। 2 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे वह अपनी साइकिल से दुकान में काम करने गया था। उसने अपनी साइकिल को जोतपुरी स्वीट्स के बगल में खड़ा किया था। शाम करीब 7 बजे काम से वापस लौटकर साइकिल लेने पहुंचा तो साइकिल वहां नहीं मिली। आसपास पता तलाश करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 389/26, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

          विवेचना के दौरान लोरमी पुलिस द्वारा घटनास्थल की बारीकी से तस्दीक करते हुए बेसिक पुलिसिंग एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीजा (दैजा) निवासी संदेही रमेश कुमार खुंटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर आरोपी द्वारा घटना दिनांक को साइकिल चोरी करना तथा अन्य स्थानों से भी कुल 6 अन्य साइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी रमेश कुमार खूंटे के कब्जे से कुल 7 नग साइकिल 1. ब्रीज कंपनी की हरे रंग की 22 इंच साइकिल 2. हीरो कंपनी की हरे रंग की 22 इंच साइकिल 3. हीरो कंपनी की हरे रंग की साइकिल 4. हरे रंग की पुरानी साइकिल 5. लाल रंग की रेंजर साइकिल 6. ब्लास्टर कंपनी की लाल रंग की रेंजर साइकिल 7. लाइनर कंपनी की हरे रंग की रेंजर साइकिल को जप्त कर आरोपी रमेश कुमार खुंटे 52 वर्ष  पिता छोटू खुंटे, उम्र 52 वर्ष, निवासी बीजा (दैजा), थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर  के विरुद्ध अपराध घटित करना प्रमाणित पाए जाने पर 12 सितंबर  को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में पुलिस को चोरी के प्रकरण में सफलता प्राप्त हुई।

निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव (थाना प्रभारी), दयाल गवास्कर, राजू साहू, रेखराम नेताम, युगल किशोर उपाध्याय एवं ईश्वर मरावी की भूमिका रही।

Latest