एक ही विषय पर 35 से अधिक महाविद्यालय के छात्र फैल: सौपा एबीयू को ज्ञापन…

हरिपथ:लोरमी–24अप्रेल राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के बीए की छात्राओं ने परीक्षा परिणाम को लेकर बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय पहुँचकर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ भीषण गर्मी में दोपहर में बड़ी संख्या में छात्राएं पुराना हाइकोर्ट स्थिति यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग में पहुंचकर ज्ञापन दिया है। स्थानीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल ने ज्ञापन लेने से किया था,इनकार?

एबीयू एक ही विषय में 35 से अधिक छात्राएं फैल बताई जा रही है, नाराज छात्रों को परीक्षा नियंत्रक ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वाशन दिया है। इंग्लिश में खराब परिणाम पर छात्राओं ने की पुनर्मूल्यांकन की मांग किया है। छात्राओं ने दी चेतावनी यदि जल्द उचित कार्यवाही नहीं हुई तो आगे आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस पर परीक्षा नियंत्रक ने दोबारा जांच कराने का आश्वाशन दिया।

पीड़ित छात्रों ने बताया कि भीषण गर्मी में स्थानीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल को ज्ञापन सौपने गए तो ज्ञापन लेने से इनकार करते हुऐ बिलासपुर के एयू महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन एवं समस्या को बताएं करके चलता कर दिए। नाराज इससे गरीब वर्ग छात्रों ने वाहन किराया कर भीषण गर्मी में बिलासपुर पहुँचकर ज्ञापन दिए इससे छात्रों ने भारी नाराजगी व्यक्त किए।
इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में देवा कुर्रे, पुष्पेंद्र दिवाकर,गोपी भास्कर, भूपेंद्र दाहरीरे, विशाल टण्डन, राकेश, लक्ष्मी, भारती, ज्योति पोर्ते, प्रीति चतुर्वेदी, मोनिका पाटले, आराधना, मिष्ठारानी, दुर्गा निषाद, दिन्देश्री घृतलहरे, हिमांशु,पायल एवँ अन्य सामिल है।